सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
यूपी में SIR की फाइनल लिस्ट जारी, फिर डुप्लीकेट वोटर्स कैसे रह गए?​ | Tiger Shroff की फिल्मों की पूरी लिस्ट: रिलीज़ डेट, कास्ट और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के लेटेस्ट अपडेट​ | Airtel New Recharge Plans: बिना डेटा वाले 3 नए प्लान लॉन्च, अब सिर्फ कॉलिंग के लिए नहीं लगेंगे ज्यादा पैसे!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Kota Bus Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत​

Kota Bus Accident: राजस्थान के कोटा में दिल्लीमुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कराड़िया के पास यात्रियों से भरी एक बस अचानक बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। हादसे में 8 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और राहत एवं बचाव कार्य […]

Kota Bus Accident: राजस्थान के कोटा में दिल्लीमुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कराड़िया के पास यात्रियों से भरी एक बस अचानक बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। हादसे में 8 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

जानकारी के मुताबिक, बस दिल्लीमुंबई एक्सप्रेसवे से होते हुए जा रही थी। बस में भोपाल के 21 लोग सवार थे, जिनमें बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे। सभी भोपाल से खाटूश्यामजी के दर्शन करने के लिए निकले थे। इसी दौरान कोटा के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

ये भी पढ़ें:

हादसे में घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया ने 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया और कोटा रेंज के आईजी हरेंद्र महावर एमबीएस अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घायलों का हाल जाना और उनके उपचार की जानकारी ली। फिलहाल, हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। 

ये भी पढ़ें:  

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY