रविवार, 18 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
PUC Validity Status Check: कब खत्म हो रही है आपके वाहन के PUC की वैलिडिटी? मोबाइल से ऐसे करें चेक​ | FPIs ने बाजार से खींचे हाथ! अक्टूबर में अब तक निकाले ₹52,100 करोड़, जानिए बिकवाली का बड़ा कारण​ | यूपी में बेसिक शिक्षकों के दस्तावेजों की होगी जांच… हाई कोर्ट का आदेश, STF को क्यों सौंपी कमान?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पहले पूर्व MLA सुरेश राठौड़, अब अभिनेत्री उर्मिला सनावर के घर पहुंची CBI; क्या है अंकिता भंडारी केस से कनेक्शन?​

Ankita Bhandari murder case: अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वायरल ऑडियो के मामले में CBI की चार सदस्यीय टीम सहारपुर पहुंची. जांच टीम अभिनेत्री उर्मिला सनावर से पूछताछ करने सहारनपुर स्थित उनके आवास पर पहुंची है. इससे पहले CBI की टीम बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से भी पूछताछ कर चुकी है. वायरल ऑडियो […]

Ankita Bhandari murder case: अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वायरल ऑडियो के मामले में CBI की चार सदस्यीय टीम सहारपुर पहुंची. जांच टीम अभिनेत्री उर्मिला सनावर से पूछताछ करने सहारनपुर स्थित उनके आवास पर पहुंची है. इससे पहले CBI की टीम बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से भी पूछताछ कर चुकी है. वायरल ऑडियो को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है.

दरअसल, कुछ दिन पहले अभिनेत्री उर्मिला सनावर और पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ के बीच बातचीत का एक ऑडियो सामने आया था. इस ऑडियो में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर चर्चा होने का दावा किया गया. ऑडियो वायरल होने के बाद उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई थी. बातचीत में बीजेपी के एक बड़े नेता का नाम सामने आने की बात भी कही गई थी.

हालांकि, वायरल ऑडियो में किए गए दावों और उसमें सामने आए नामों की पुष्टि नहीं हुई है. किसी बातचीत में नाम आने भर से किसी व्यक्ति की संलिप्तता साबित नहीं होती. इसी वजह से ऑडियो की सत्यता, बातचीत के संदर्भ और उससे जुड़े तथ्यों की जांच अहम मानी जा रही है.

पहले सुरेश राठौड़ से हुई पूछताछ

इस मामले में CBI की टीम इससे पहले बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से पूछताछ कर चुकी है. अब अभिनेत्री उर्मिला सनावर के सहारनपुर स्थित आवास पर टीम के पहुंचने को इसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है. पूछताछ के दौरान जांच एजेंसी वायरल ऑडियो और उससे जुड़े तथ्यों के संबंध में जानकारी जुटा रही है.

ऑडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुए मुकदमे

ऑडियो सामने आने के बाद उर्मिला सनावर और सुरेश राठौड़ के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई थी. इसके बाद से यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. वायरल बातचीत और उससे जुड़े आरोपों ने राजनीतिक स्तर पर भी बहस छेड़ दी थी.

अंकिता भंडारी हत्याकांड उत्तराखंड का चर्चित मामला रहा है. ऐसे में इससे जुड़े ऑडियो के सामने आने के बाद जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर लोगों की नजर है. अब CBI की पूछताछ के बाद यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जांच में कौनसे तथ्य सामने आते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY