रविवार, 18 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
PUC Validity Status Check: कब खत्म हो रही है आपके वाहन के PUC की वैलिडिटी? मोबाइल से ऐसे करें चेक​ | FPIs ने बाजार से खींचे हाथ! अक्टूबर में अब तक निकाले ₹52,100 करोड़, जानिए बिकवाली का बड़ा कारण​ | यूपी में बेसिक शिक्षकों के दस्तावेजों की होगी जांच… हाई कोर्ट का आदेश, STF को क्यों सौंपी कमान?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नवरात्र में छोटे भाई की बलि! जमीनी विवाद में बड़े ने फरसे से काटकर ली जान, रामगढ़ में मचा कोहराम​

शारदीय नवरात्र में जहां एक तरफ लोग मां दुर्गा की आराधना में लीन हैं, वहीं दूसरी तरफ झारखंड में रामगढ़ के करमा दक्षिणी पंचायत के उच्चकाहा गांव में पुस्तैनी जमीन क विवाद में एक युवक ने अपने ही सगे छोटे भाई की हत्या कर दी है. इस हत्याकांड की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने […]

शारदीय नवरात्र में जहां एक तरफ लोग मां दुर्गा की आराधना में लीन हैं, वहीं दूसरी तरफ झारखंड में रामगढ़ के करमा दक्षिणी पंचायत के उच्चकाहा गांव में पुस्तैनी जमीन क विवाद में एक युवक ने अपने ही सगे छोटे भाई की हत्या कर दी है. इस हत्याकांड की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मौके से आरोपी को अरेस्ट करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

आरोपी की पहचान मृतक के बड़े भाई लखन महतो के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल फरसा बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी लखन और उसके छोटे भाई काजरु महतो के बीच पुश्तैनी जमीनी के बंटवारे का विवाद था. इसी विवाद को लेकर दोनों के बीच शनिवार को झड़प हुई थी. देखते ही देखते इनका झगड़ा हिंसक हो गया. इसी दौरान आरोपी लखन ने घर में रखे फरसे से काजरू के ऊपर ताबड़तोड़ वार कर दिया.

पड़ोसियों ने पकड़कर बुलाई पुलिस

इस वारदात में काजरू की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी लखन ने भागने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूल करते हुए इसके पीछे की पूरी वजह बताई है. पुलिस ने जरूरी पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है.

बंटवारे का था विवाद

मामले की प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने बताया कि पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों में विवाद था. इस विवाद के वजह से दोनों के बीच कई बार झगड़े भी हो चुके थे. इसी क्रम में शनिवार को भी दोनों भाई आमने सामने आ गए. पुलिस के मुताबिक जिस जमीन को लेकर विवाद था, वह जमीन इनके रिटायर्ड पिता ने खरीदी थी. इस जमीन पर दोनों भाई अपना अपना दावा कर रहे थे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY