शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डिवाडर से टकराकर पलटी कार, बाप-बेटे की मौत; महिला समेत 3 घायल​ | बैंकिंग सेक्टर से आई बड़ी खबर! दूसरी तिमाही में HDFC Bank की बल्ले-बल्ले, नेट प्रॉफिट पहुंचा ₹20,700 Cr​ | लव जिहाद से सावधान… मुरादाबाद के गरबा पंडालों के बाहर लगे पोस्टर, उठे सवाल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

चाचा है कि दरिंदा? दुर्गा पंडाल से मासूम को अगवा किया, झाड़ियों में की दरिंदगी; अरेस्ट​

एक तरफ पंडाल सजाकर मां दुर्गा की पूजा हो रही है. वहीं दूसरी ओर एक पंडाल में आई देवी की प्रतीक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. आरोप है कि इस बच्ची के साथ उसके रिश्ते के चाचा ने वारदात को अंजाम दिया है. मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर का है. […]

एक तरफ पंडाल सजाकर मां दुर्गा की पूजा हो रही है. वहीं दूसरी ओर एक पंडाल में आई देवी की प्रतीक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. आरोप है कि इस बच्ची के साथ उसके रिश्ते के चाचा ने वारदात को अंजाम दिया है. मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर का है. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. वहीं गंभीर रूप से जख्मी बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मामला जौनपुर में जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का है. परिजनों ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि शुक्रवार की रात उनकी 5 वर्षीय बच्ची घर के पास ही लगे दुर्गा पूजा पंडाल में गई थी. इसी दौरान पड़ोसी ने बच्ची को बहला फुसलाकर गोद में उठाया और झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ हैवानियत की. इधर, जब काफी देर तक बच्ची कहीं नजर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. इस दौरान आरोपी नशे की हालत में बच्ची के साथ झाड़ियों में मिला.

जांच में जुटी पुलिस

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. इस वारदात के संबंध में बच्ची की मां ने पुलिस में तहरीर दी है. कहा कि आरोपी ना केवल उनका पड़ोसी है, बल्कि मासूम बच्ची का रिश्ते में चाचा भी है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

नशे में टुन्न था आरोपी

CO सिटी सम्यक चौधरी के मुताबिक आरोपी को मौके से अरेस्ट किया गया है. उसकी पहचान पीड़ित बच्ची के पड़ोस में रहने वाले सूरज निषाद के रूप में हुई है. वारदात के वक्त आरोपी शराब के नशे में टुन्न था. वह बहला फुसलाकर बच्ची को नदी के किनारे झाड़ियों में ले गया, जहां उसने इस दरिंदगी को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ इसी तरह का एक मुकदमा पहले से भी दर्ज है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY