Triumph Motorcycles ने भारत में अपनी नई Bonneville T4 को लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत ₹2.54 लाख रखी गई है. कंपनी ने इसे Bonneville T40 के नीचे रखा है. यानी T4, Triumph की Bonneville फैमिली में एंट्री करने का ज्यादा किफायती विकल्प है. बाइक में क्लासिक डिजाइन के साथ कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. भारत में इसका मुकाबला Royal Enfield Classic 350 से होगा.

Bonneville T4 का ओवरऑल डिजाइन और बाइक का स्टांस Bonneville T40 जैसा ही है, हालांकि, इसमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव और अलग इक्विपमेंट दिए गए हैं. बाइक को फैंटम ब्लैक, कार्निवल रेड और कॉम्पिटिशन ग्रीन जैसे 3 कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा. Triumph ने T4 पर अलग स्टाइल की ब्रांडिंग का इस्तेमाल किया है.
Triumph Bonneville T4 के फीचर्स
Bonneville T4 और T40 के बीच सबसे बड़ा अंतर इंस्ट्रूमेंट कंसोल का है. T40 में TFT स्क्रीन मिलती है, जबकि T4 में कलर LCD डिस्प्ले दिया गया है. हालांकि, छोटी स्क्रीन के बावजूद बाइक में Bluetooth कनेक्टिविटी और टर्नबायटर्न नेविगेशन की सुविधा मिलती है.
राइडर हैंडलबार पर दिए गए कंट्रोल से कॉल और कॉन्टैक्ट्स जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं. बाइक में फुलLED लाइटिंग, डेटाइम रनिंग लाइट और इमरजेंसी डिक्लेरेशन वार्निंग सिस्टम भी दिया गया है.
इंजन और परफॉर्मेंस
Triumph Bonneville T4 में 350cc, सिंगलसिलेंडर, लिक्विडकूल्ड इंजन दिया गया है. यह Triumph के TRSeries इंजन परिवार का हिस्सा है. कंपनी ने इसमें नया सिलेंडर हेड और खास इंजन ट्यूनिंग की है, जिससे कम RPM पर बेहतर टॉर्क और आरामदायक राइडिंग मिलने का दावा किया गया है.
यह इंजन 28.2 bhp की पावर और 31 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इंजन को तीन राइडिंग मोड Road, Rain और Eco के साथ जोड़ा गया है. ये मोड थ्रॉटल रिस्पॉन्स, ट्रैक्शन कंट्रोल और ABS के काम करने के तरीके को बदलते हैं.
हार्डवेयर और ब्रेकिंग
बाइक में नया फ्रेम दिया गया है. इसमें आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं. ब्रेकिंग के लिए आगे डिस्क ब्रेक और ट्विनपिस्टन कैलिपर दिया गया है. डुअलचैनल ABS स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है.
कीमत और बुकिंग
₹2.54 लाख की कीमत के साथ Bonneville T4, T40 से नीचे रखी गई है. इसकी ऑनलाइन बुकिंग 7 अक्टूबर 2026 को शाम 4:30 बजे शुरू होगी. कंपनी जनवरी 2027 के दूसरे सप्ताह से ग्राहकों को इसकी डिलीवरी शुरू कर सकती है.