सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
बाकी सब बेहाल, सिर्फ टेक के ‘कुबेर’ गुलजार! इस साल केवल टेक्नोलॉजी क्षेत्र के अरबपतियों की हुई बंपर कमाई​ | PCB ने 2025 विवाद के चलते नहीं दी NOC, World Championship of Legends से हटा पाकिस्तान​ | Aprilia की नई मैक्सी-स्कूटर रेंज लॉन्च, नए इंजन और फीचर्स के साथ हुई वापसी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

आयुर्वेदिक पानी में डुबोएं पैर! बिना काढ़ा, बिना दवाओं के डिटॉक्स होगी बॉडी, एक्सपर्ट ने बताया तरीका​

शरीर को डिटॉक्स करते रहना बेहद जरूरी होता है. जब विषैले पदार्थ आपकी बॉडी से बाहर निकल जाते हैं तो इससे अंदरूनी अंगों लिवर, किडनी, पाचन के फंक्शन सही से काम करते हैं, क्योंकि इन पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है. इससे आपकी त्वचा भी चमकदार बनी रहती है और एनर्जी लेवल भी सही रहता […]

शरीर को डिटॉक्स करते रहना बेहद जरूरी होता है. जब विषैले पदार्थ आपकी बॉडी से बाहर निकल जाते हैं तो इससे अंदरूनी अंगों लिवर, किडनी, पाचन के फंक्शन सही से काम करते हैं, क्योंकि इन पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है. इससे आपकी त्वचा भी चमकदार बनी रहती है और एनर्जी लेवल भी सही रहता है. लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए कई तरह की ड्रिंक्स, काढ़े पीते हैं या फिर दवाएं तक लेते हैं. सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने बताया है कि आप कैसे सिर्फ पानी में पैर डुबोकर अपनी पूरी बॉडी को डिटॉक्स कर सकते हैं.

उन्होंने शरीर को डिटॉक्स करने के लिए जो रेमेडी बताई है. उससे आपकी दिनभर की थकान भी कम होती है, जिससे आपको रात में रिलैक्स होकर नींद आती है. आप इसे अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं. ये सिंपल सी आदत आपकी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है. चलिए जान लेते हैं क्या है ये रेमेडी.

दिनभर की थकान भी होगी दूर

श्वेता शाह ने ये रेमेडी शेयर करते हुए कैप्शन में बताया, “शाम को खुद को तरोताजा करने की शुरुआत आपके पैरों से होती है.कोई जूस नहीं, कोई गोली नहीं. बस गुनगुने पानी में पैरों को डुबोकर आराम दें. इससे आप दिन भर की भागदौड़ से हटकर शांत हो पाएंगे, थके हुए पैरों को राहत मिलेगी और एक साधारण सी आदत ‘खुद का ख्याल रखने’ के खास पल में बदल जाएगी.”

डिटॉक्स फुट सोक बनाने का तरीका

  • गुनगुना पानी
  • 1 बड़ा चम्मच एप्सम सॉल्ट
  • 1 बड़ा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर
  • रोजमेरी की कुछ पत्तियां
  • 1 छोटा चम्मच अदरक

दूसरा स्टेप करें फॉलो

पानी तैयार करने के बाद दूसरा स्टेप है कि अपने पैरों को पानी में भिगोएं और 1520 मिनट तक ऐसे ही भिगोकर रखें. गहरी सांस लें और अपने शरीर को रिलैक्स होने दें.

तीसरा स्टेप है ब्रश से क्लीनिंग

अब इसके बाद अपने पैरों को हल्केहल्के ब्रश करें.इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है और लिम्फैटिक मूवमेंट को बढ़ावा मिल सकता है. इसे अपनी शाम की आदत बना लें.

यह क्यों काम करता है?

  • आपके नर्वस सिस्टम को आराम देता है.
  • ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाता है.
  • भारीपन और थकान कम करता है.
  • शरीर को नैचुरली डिटॉक्स करने में मदद करता है.
  • ये एक सिंपल तरीका है सेल्फ केयर करने का, जो रिलैक्स महसूस कराएगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY