शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Explained: 500% से 100% और फिर सीधी छूट! जानिए कैसे टला भारत पर मंडराता अमेरिकी टैरिफ का सबसे बड़ा संकट​ | Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी केस में CBI का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ के हरिद्वार आवास पर छापा​ | मामी के कहने पर भांजों ने चुराया बच्चा, बेचने से पहले पुलिस ने कर दिया एनकाउंटर; पकड़ा गया पूरा गिरोह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

लव जिहाद से सावधान… मुरादाबाद के गरबा पंडालों के बाहर लगे पोस्टर, उठे सवाल​

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में नवरात्रि से पहले गरबा और डांडिया आयोजनों को लेकर बहस तेज हो गई है. शहर के सिविल लाइंस इलाके में कुछ पोस्टर लगाए जाने के बाद मामला चर्चा में आ गया है. पोस्टरों पर लव जिहाद से सावधान का संदेश लिखने के साथ ही गरबा पंडालों में गैरहिंदुओं […]

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में नवरात्रि से पहले गरबा और डांडिया आयोजनों को लेकर बहस तेज हो गई है. शहर के सिविल लाइंस इलाके में कुछ पोस्टर लगाए जाने के बाद मामला चर्चा में आ गया है. पोस्टरों पर लव जिहाद से सावधान का संदेश लिखने के साथ ही गरबा पंडालों में गैरहिंदुओं की एंट्री पर रोक लगाने और पहचान पत्र की जांच के बाद ही प्रवेश देने की मांग की गई है. इस मुद्दे पर अब राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है.

मॉल और मुख्य बाजारों के आसपास लगाए गए इन पोस्टरों के जरिए हिंदू महिलाओं और युवतियों से गरबा आयोजनों के दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है. वहीं, धार्मिक आयोजनों में प्रवेश के नियमों और ऐसे पोस्टरों से सामाजिक सौहार्द पर पड़ने वाले असर को लेकर अलगअलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

‘गैरइस्लामी आयोजनों से दूर रहें मुस्लिम’

एआईएमआईएम नेता शौकत अली ने कहा कि इस्लाम गरबा, शराब और जुए से जुड़े आयोजनों में शामिल होने की अनुमति नहीं देता. उन्होंने मुसलमानों से ऐसे कार्यक्रमों से दूर रहने और मस्जिदों, दरगाहों, खानकाहों तथा मदरसों में जाकर अपने दीन की जानकारी हासिल करने की अपील की. उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदूमुस्लिम मुद्दों को उठाकर वोटों का ध्रुवीकरण करने की कोशिश की जा रही है, ताकि पिछले वर्षों के कामकाज पर सवालों से बचा जा सके.

एसटी हसन ने पोस्टरों पर उठाए सवाल

पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने कहा कि इस्लामी मान्यताओं के अनुसार मुस्लिम बच्चों को गरबा जैसे धार्मिक आयोजनों में शामिल होने से बचना चाहिए, क्योंकि वहां देवी की पूजा होती है. हालांकि, उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के पोस्टर लगाए जाने पर सवाल उठाए. उनका कहना है कि ऐसे मुद्दों को तूल देकर राजनीतिक लाभ लेने और वोटों के ध्रुवीकरण की कोशिश की जा रही है. उन्होंने प्रशासन से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर ध्यान देने की बात कही.

नियमों के पालन पर जोर

मंत्री गुलाब देवी ने गरबा और डांडिया कार्यक्रमों में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमों के पालन तथा पहचान पत्र की जांच की बता कही. फिलहाल, नवरात्रि से पहले गरबा आयोजनों को लेकर पोस्टरों और नेताओं के बयानों ने शहर में नई बहस छेड़ दी है. इस बीच आयोजनों की व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की प्रशासन ने अपील की है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY