सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Horoscope 12 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल​ | लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच क्यों हुई अपशब्दों की बौछार, किसने क्या कहा, अब राहुल की अदालत में जाएगा मामला​ | CJI Surya Kant: राहुल गांधी और INDIA ब्लॉक को झटका, CJI सूर्यकांत ने मुलाकात का अनुरोध ठुकराया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दिल्ली में जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज… यूपी-बिहार में बारिश, जानें और हिमाचल समेत 23 राज्यों का हाल​

Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में सुबह और शाम के समय गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है. इस बीच मौसम विभाग की ओर से आज यानी 10 अक्तूबर को टेंशन वाला अलर्ट जारी कर दिया है. आईएमडी की ओर से आज आंधी, बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. कई राज्यों में तूफानी […]

Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में सुबह और शाम के समय गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है. इस बीच मौसम विभाग की ओर से आज यानी 10 अक्तूबर को टेंशन वाला अलर्ट जारी कर दिया है. आईएमडी की ओर से आज आंधी, बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. कई राज्यों में तूफानी बारिश की संभावना है. पहाड़ों पर भी मौसम बिगड़ा हुआ रहेगा.

देश की राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग की ओऱ से आज बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है. दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. अधिकतम 34 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

यूपीबिहार में बारिश, झारखंड में गिरेगी बिजली

उत्तर प्रदेश में आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. पूर्वी यूपी में बारिश का दौर जारी रह सकता है. पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी के आसार हैं. पश्चिमी यूपी में कल कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. बिहार में आज और कल 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और इसके साथ बारिश होने की संभावना है. झारखंड में बारिश हो सकती है और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है.

इन राज्यों में भी होगी बारिश

मध्य प्रदेश में आज अलगअलग स्थानों पर बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ इलाकों में गरजचमक और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं. राजस्थान में भी बारिश और आंधी देखने को मिल सकती है. आज और कल प्रदेश में अलगअलग जगहों पर बारिश हो सकती है. पंजाब में आज से 15 अक्टूबर तक छिटपुट बारिश की संभावना है. हरियाणा और चंडीगढ़ में 15 अक्टूबर तक अलगअलग स्थानों पर बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों में आज बारिश की संभावना है.

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?

पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले कुछ दिनों के दौरान बारिश की संभावना है. दक्षिण भारत में केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय कर्नाटक के कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है.

पहाड़ी इलाकों का क्या रहेगा हाल?

उत्तराखंड में आज से अगले पांच दिन यानी 15 अक्टूबर तक अलगअलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में भी अगले पांच दिन अलगअलग स्थानों पर बारिश हो सकती है. जम्मूकश्मीर में भी आज कई जगहों पर बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY