गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बताया किस मजबूरी की वजह से 4 साल बाद गंभीर ने दी भुवनेश्वर कुमार को जगह​ | दिवाली-छठ पर घर आने वालों की टेंशन खत्म! मुंबई-पुणे से गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग-रूट​ | Nana Patekar Funeral: नाना पाटेकर को अंतिम विदाई देने डोंजे गांव पहुंचे जैकी श्रॉफ, कुछ ही देर में होगा अंतिम संस्कार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Murli Manohar Joshi Statement: निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की जरूरत, मुरली मनोहर जोशी बोले- संविधान के दायरे में हो हर काम, गिनाईं लोकतंत्र की शर्तें​

Murli Manohar Joshi Statement: बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने नई शिक्षा नीति और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के विरोध को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के विरोध पर पूछे गए सवाल के जवाब में जोशी ने लोकतंत्र की मजबूती के […]

Murli Manohar Joshi Statement: बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने नई शिक्षा नीति और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के विरोध को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के विरोध पर पूछे गए सवाल के जवाब में जोशी ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए कई जरूरी शर्तों का उल्लेख किया। 

उन्होंने कहा कि जनता का शासन तभी मजबूत बना रह सकता है, जब चुनाव निष्पक्ष हों, सरकारें जवाबदेह हों और प्रशासनिक व्यवस्था पारदर्शी तरीके से काम करे।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Protest पर मुरली मनोहर जोशी बोले निष्पक्ष चुनाव जरूरी

दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के बीच BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने लोकतंत्र को लेकर अहम टिप्पणी की। 8 अक्टूबर को नई दिल्ली में 21st FICCI Higher Education Summit… pic.twitter.com/NKW4H1WlON

— Bansal News Official October 8, 2026

संविधान के उल्लंघन पर SC को लेना चाहिए संज्ञान

जोशी ने विपक्ष की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि विपक्ष को संवेदनशील और जिम्मेदार होने के साथ जनता के सामने स्पष्ट वैकल्पिक कार्यक्रम रखना चाहिए। 

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के सभी कार्य संविधान के दायरे में होने चाहिए। संविधान का उल्लंघन होने की स्थिति में सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेना चाहिए।

उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के लोकतंत्र संबंधी विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकतंत्र की निरंतरता के लिए निष्पक्ष चुनाव, पारदर्शिता और संवैधानिक मूल्यों का पालन जरूरी है।

नई शिक्षा नीति का आकलन करना अभी जल्दबाजी

नई शिक्षा नीति पर उन्होंने कहा कि इसे लागू हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। फिलहाल यह शुरुआती दौर में है, इसलिए इसके प्रभाव और परिणामों का आकलन करना जल्दबाजी होगी। 

उन्होंने आगे कहा कि नीति कितनी सफल होती है, यह आने वाले समय में ही स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY