सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
टैक्स स्ट्रक्चर और नियमों में बड़े बदलाव के संकेत! क्यों अफसरशाहों की कमेटियों में फेरबदल करने जा रही जीएसटी काउंसिल​ | Trains Complaints App: ट्रेन में गंदगी से लेकर सीट की समस्या तक, जानिए कहां और कैस करें शिकायत?​ | शेयर बाजार में कैसे पलट गई बाजी? निवेशकों को ₹2 लाख करोड़ का फायदा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

8 हफ्तों की लंबी गिरावट के बाद लौटी बहार!’: शेयर बाजार में आई जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार!​

घरेलू शेयर बाजार में आज सोमवार को शानदार तेजी देखने को मिली है, जिससे निवेशकों को बड़ी राहत मिली है। पिछले आठ हफ्तों से लगातार जारीि गिरावट के बाद आखिरकार बाजार ने बढ़त की रफ्तार पकड़ ली है। कारोबार की शुरुआत में ही तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 400 अंक उछलकर 72,340.95 के स्तर पर खुला, […]

घरेलू शेयर बाजार में आज सोमवार को शानदार तेजी देखने को मिली है, जिससे निवेशकों को बड़ी राहत मिली है। पिछले आठ हफ्तों से लगातार जारीि गिरावट के बाद आखिरकार बाजार ने बढ़त की रफ्तार पकड़ ली है। कारोबार की शुरुआत में ही तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 400 अंक उछलकर 72,340.95 के स्तर पर खुला, जबकि पचास शेयरों वाला निफ्टी 22,532.40 के स्तर पर हरे निशान में कारोबार करता हुआ नजर आया।

बाजार खुलते ही शुरुआती आंकड़ों के अनुसार सेंसेक्स के तीस शेयरों में से 17 शेयरों में तेजी और 13 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे अधिक 1.82 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली, जबकि टेक महिंद्रा के शेयरों में 1.36 प्रतिशत की सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों बाद यानी सुबह 9:34 बजे तक सेंसेक्स में 600 अंकों से अधिक की जबरदस्त तेजी आ चुकी थी और यह 72,510.06 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। बाजार के जानकारों और एक्सपर्ट्स का मानना है कि लंबे समय की मंदी के बाद आई इस तेजी से निवेशकों का कॉन्फिडेंस बढ़ा है और आने वाले सत्रों में बाजार की चाल सकारात्मक रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY