बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
PPF, NSC, SCSS या बैंक एफडी, कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? जानिए यहां​ | Himanta Biswa Sarma Rahul Gandhi Warning: हिमंत बिस्व सरमा की राहुल गांधी को चेतावनी, बोले- ‘जब तक भारत में सनातन शक्ति है, मोदी का बाल भी बांका नहीं कर सकते’​ | Mathura News: गुरुकुल में 4 छात्रों की मौत मामले में एक्शन, FIR दर्ज; संचालक भी गिरफ्तार… टैंक में सफाई के लिए उतरे थे​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में आंधी-बारिश…. यूपी-बिहार से हिमाचल तक बिगड़ा मौसम, जानें 20 राज्यों का हाल​

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों से मॉनसून विदा हो चुका है, लेकिन मौसम अभी भी सक्रिय है. मौसम विभाग के अनुसार, अलगअलग स्तरों पर बनी कई मौसम प्रणालियों के प्रभाव है, जिससे भारत के कई भागो में बारिश, गरजचमक और तेज हवाएं चल सकती हैं. बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने की […]

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों से मॉनसून विदा हो चुका है, लेकिन मौसम अभी भी सक्रिय है. मौसम विभाग के अनुसार, अलगअलग स्तरों पर बनी कई मौसम प्रणालियों के प्रभाव है, जिससे भारत के कई भागो में बारिश, गरजचमक और तेज हवाएं चल सकती हैं. बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने की बहुत अधिक संभावना नजर आ रही है. इस बीच मौसम के तेवर और ज्यादा तल्ख हो सकते हैं. आज यानी 6 अक्टूबर को कई राज्यों में आंधीबारिश देखने को मिल सकती है.

देश की राजधानी दिल्ली में आज मौसम करवट ले सकता है. मौसम विभाग ने प्रदेश में आंधी और बारिश की संभावना जताई है. वहीं अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिल्ली में कल से 11 अक्टूबर तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं.

यूपी से लेकर झारखंड तक बारिश

उत्तर प्रदेश में मौसम सक्रिय बना हुआ है. पूर्वी और पश्चिमी यूपी में 10 अक्टूबर तक बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. इस दौरान कुछ जगहों पर आंधीतूफान का प्रकोप भी नजर आ सकता है. बिहार में भी आज से 9 अक्टूबर तक बारिश देखने को मिल सकती है. प्रदेश में प्रदेश में आंधी के साथ बादल बरस सकते हैं. झारखंड में आज से 10 अक्टूबर तक छिटपुट बारिश हो सकती है.

पंजाब में भी मौसम का तेवर तल्ख रहने वाला है. 11 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. हरियाणा में भी 11 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान में 11 अक्टूबर तक छिटपुट बारिश हो सकती है. पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 10 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 11 अक्टूबर तक मौसम बिगड़ा रह सकता है.

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?

पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश में 10 अक्टूबर तक छिटपुट बारिश हो सकती है. असममेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 11 अक्टूबर तक बारिश का मौसम रह सकता है. दक्षिण भारत में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा तटीय आंध्र प्रदेश एवं यनम और रायलसीमा में 11 अक्टूबर तक छिटपुट बारिश हो सकती है. दक्षिण भारत में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल तथा तटीय आंध्र प्रदेश में 11 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है.

उत्तराखंड से कश्मीर तक बरसेंगे बादल

उत्तराखंड में आज से 11 अक्टूबर तक आईएमडी ने छिटपुट बारिश का अनुमान जताया है. गरजचमक के साथ 4050 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. हिमाचल प्रदेश में आज से 11 अक्टूबर तक कई स्थानों पर छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है. जम्मूकश्मीर में आज से 9 अक्टूबर तक कई जगहों पर बारिश की संभावना है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY