मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
कैसे प्लेग ने यूरोप को उजाड़ दिया था? रूस की खबरों के बीच जानें ब्लैक डेथ की पूरी कहानी​ | Open Demat Account: Share Market में निवेश करना चाहते हैं तो डिमैट अकाउंट खोलने की जानिए पूरी प्रक्रिया​ | डॉलर की दादागिरी से सहमा सर्राफा बाजार, दिल्ली में सोना की कीमत में गिरावट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Gadget Repair Service Center: Service Center से मोबाइल-लैपटॉप वापस लेते समय जरूर चेक करें ये चीजें​

Gadget Repair Service Center: अगर आप अपना इलेक्ट्रॉनिक सामान मोबाइल, लैपटॉप, TV, टैब खराब होने पर उन्हें इलेक्ट्रॉनिक सर्विस सेंटर में रिपेयरिंग के लिए देते हैं, तो जब आप अपना गैजेट वापस लेने जाएं तो सिर्फ यह देखकर की आपका सामान चालू है या नहीं वापस न आएं। वहीं रहकर एक बार इन 5 चीजों […]

Gadget Repair Service Center: अगर आप अपना इलेक्ट्रॉनिक सामान मोबाइल, लैपटॉप, TV, टैब खराब होने पर उन्हें इलेक्ट्रॉनिक सर्विस सेंटर में रिपेयरिंग के लिए देते हैं, तो जब आप अपना गैजेट वापस लेने जाएं तो सिर्फ यह देखकर की आपका सामान चालू है या नहीं वापस न आएं। वहीं रहकर एक बार इन 5 चीजों की जरुर जांच करें, नहीं तो सर्विस सेंटर के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं क्याक्या जांचें?

सामान वापस लेते समय रखें इन बातों का ध्यान

1. डिवाइस की भौतिक हालत

सर्विस सेंटर से सामान वापस लेते समय जल्दीबाजी ना करें। बल्कि हाथ में लेते ही सबसे पहले उसकी बाहरी बॉडी, स्क्रीन या पैनल अच्छी तरह देख लें कि कोई नया स्क्रैच या डेंट तो नहीं आया है। अगर डिवाइस में कोई बदलाव या स्क्रैच दिखे तो सर्विस सेंटर के कर्मचारी को बताएं। 

2. समस्या का समाधान

जिस मुख्य समस्या के लिए आपने डिवाइस दिया था, उसे वहीं ऑन करके जांच लें कि वह ठीक हुई है या नहीं। साथ ही ये भी कि कुछ और तो नहीं बिगड़ गया।

3. डेटा और ऐप्स

अगर आपका डिवाइस लैपटॉप , स्मार्टफोन या टैबलेट है, तो अपना डेटा और जरुरी सेटिंग्स जरुर चेक कर लें कि आपके फोटो, कॉन्टैक्ट्स, फाइलें और जरूरी ऐप्स सुरक्षित हैं या नहीं। यदि डिवाइस रीसेट हुआ है, तो इसकी पुष्टि सेंटर से करें। 

4. जॉब शीट और बिल

सर्विस सेंटर द्वारा दी गई जॉब शीट, रिपेयरिंग विवरण और वारंटी पेपर को अच्छी तरह पढ़ लें और मिलान कर लें।

5. एक्सेसरीज और पार्ट्स

दिए गए सामान के साथ चार्जर, केबल या अन्य एसेसरीज जो आपने जमा की थीं, उन्हें वापस ठीक से चेक करके ही लें।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY