बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Vrindavan Students Death: वृंदावन में बड़ा हादसा, पानी के टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से 4 छात्रों की मौत​ | चढ़ गुंडों की छाती पर, मुहर लगेगी हाथी पर… भूल जाएंगे एक कचौड़ी, दो समोसा, जानें भारतीय राजनीति के दिलचस्प नारे​ | लखनऊ में बाढ़ का कहर… लेटे हनुमान जी जलमग्न, चंद्रिका देवी मंदिर पानी से घिरा; बोले लोग- जहरीले जीव घरों में घुस रहे​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सपा नहीं उतारेगी तीसरा राज्यसभा उम्मीदवार, अखिलेश यादव बोले-3 नहीं, अब 403 पर निगाह​

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. इसी बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान कर. उन्होंने इशारों ही इशारों में बता दिया है कि समाजवादी पार्टी राज्यसभा के लिए अपना तीसरा उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारेगी. जिसके बाद सपा के दो और बीजेपी के […]

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. इसी बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान कर. उन्होंने इशारों ही इशारों में बता दिया है कि समाजवादी पार्टी राज्यसभा के लिए अपना तीसरा उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारेगी. जिसके बाद सपा के दो और बीजेपी के आठ राज्यसभा उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनना तय हो गया है.

इससे पहले खबर थी कि आज को समाजवादी पार्टी अपने तीसरे राज्यसभा उम्मीदवार के नाम का ऐलान करेगी, जिसके बाद विधान भवन पहुंचकर उम्मीदवार अपना नॉमिनेशन दाखिल करेगा. आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है, लेकिन उससे पहले ही पार्टी प्रमुख ने इशारों में बता दिया कि अब उसकी नजर 3 पर नहीं बल्कि 403 पर है.

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा है ‘अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है’.

अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है।

— Akhilesh Yadav October 6, 2026

इससे पहले समाजवादी पार्टी ने अपने दो उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था. इनमें पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव शामिल हैं, जो छठी बार राज्यसभा जाने की तैयारी में हैं. उनके अलावा रिलायंस ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारी धनराज परिमल नथवानी को भी मैदान में उतारा गया है. इन दोनों नेताओं ने पिछले 30 सितंबर को अपनाअपना नामाकंन दाखिल कर दिया था. इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद थे.

खबर अपडेट हो रही है….

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY