मंगलवार, 29 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
सुभाष चंद्रा को NCLAT से मिली राहत! लेंडर्स को जारी हुआ नोटिस, जानिए 29-30 अक्टूबर की सुनवाई में क्या होगा​ | मथुरा में बीजेपी के चिंतन शिविर के पीछे की असल कहानी क्या है?​ | गोरखपुर में 10वीं के टॉपर का तालाब में मिला शव, 5 दिन से लापता था; पिता बोले- प्रेम प्रसंग में बेटे की हत्या​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! 2 महीने में पहली बार दिल्ली में ₹1.5 लाख के नीचे फिसला सोना​

मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें दो महीने में पहली बार 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गईं. स्थानीय मांग में कमी और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने के कारण इसमें 1,400 रुपए की गिरावट आई. स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला […]

मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें दो महीने में पहली बार 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गईं. स्थानीय मांग में कमी और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने के कारण इसमें 1,400 रुपए की गिरावट आई. स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना सभी टैक्स मिलाकर 1,400 रुपए सस्ता होकर 1,48,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिका.

सोमवार को यह 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था. सोने की कीमत आखिरी बार 31 जुलाई को इस स्तर के आसपास थी, जब यह 1,48,300 रुपए प्रति 10 ग्राम थी. हालांकि, चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह सभी टैक्स मिलाकर 2.32 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर बनी रही. इससे पहले के सेशन में चांदी की कीमत में 5,000 रुपए की गिरावट आई थी, जब यह शुक्रवार के 2.37 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के क्लोजिंग लेवल से नीचे आई थी.

विदेशी बाजारों में सोना हुआ महंगा

चॉइस ब्रोकिंग की कमोडिटी फंडामेंटल एनालिस्ट पिंकी यादव ने कहा कि सितंबर में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई और ग्लोबल दबाव के कारण यह 1.5 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गया. हालांकि, ग्लोबल मार्केट में पिछले सेशन में 4 प्रतिशत की गिरावट के बाद स्पॉट गोल्ड में थोड़ी रिकवरी हुई. सोने की कीमत 30.34 डॉलर बढ़कर 4,145.26 डॉलर प्रति औंस हो गई. पिछले सेशन में लगभग 6 प्रतिशत की गिरावट के बाद चांदी में भी रिकवरी हुई और यह 60.69 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही.

क्यों आई सोने और चांदी में गिरावट

ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म लेमन के रिसर्च हेड गौरव गर्ग ने कहा कि सोना मामूली रिकवरी के साथ 4,140 डॉलर प्रति औंस के आसपास है, जबकि चांदी 60.5 डॉलर के करीब है. यह सात हफ्तों के निचले स्तर के पास बनी हुई है क्योंकि अमेरिकी ब्याज दरों के लंबे समय तक ऊंचे रहने की उम्मीदों ने बॉन्ड यील्ड को ऊंचा बनाए रखा है. इस बीच मिरे एसेट शेरखान में कमोडिटीज के हेड प्रवीण सिंह ने कह कि मिलेजुले समाचारों के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उतारचढ़ाव जारी रहा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु मुद्दों पर प्रतिबंधों में ढील दिए जाने की खबरों को “अफवाह” करार दिया. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के तेहरान के प्रस्ताव पर अमेरिका की आधिकारिक प्रतिक्रिया दिन में बाद में आने की संभावना है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY