सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Premanand Maharaj: संत प्रेमानंद महाराज ने क्यों छोड़ा आश्रम ? वृंदावन के संतों ने बताई असली वजह​ | Mathura News: रसिक दुलारी शरण की मौत पर SC/ST आयोग सख्त, पूछा- ‘DVR पुलिस के पास तो CCTV बाहर कैसे आया?’​ | कैसे दिमाग की नर्व होगी ऑन-ऑफ? जिसके लिए तीन वैज्ञानिकों को मिला मेडिसिन का नोबेल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मसल्स में दर्द, बढ़ रहा वजन…वर्क फ्रॉम होम कर रहे तो डेली रूटीन में ध्यान रखें ये बातें​

वर्क फ्रॉम होम का कल्चर कोविड के दौरान शुरू हुआ था, लेकिन धीरेधीरे बहुत सारी जगहों पर इसे अब जरूरत पड़ने पर लागू किया जाने लगा है. लोग भी कई बार पर्सनल रीजन के चलते घर से काम कर लेते हैं. इससे आनेजाने की भागदौड़ काफी कम हो जाती है. हालांकि जरूरी है कि आप […]

वर्क फ्रॉम होम का कल्चर कोविड के दौरान शुरू हुआ था, लेकिन धीरेधीरे बहुत सारी जगहों पर इसे अब जरूरत पड़ने पर लागू किया जाने लगा है. लोग भी कई बार पर्सनल रीजन के चलते घर से काम कर लेते हैं. इससे आनेजाने की भागदौड़ काफी कम हो जाती है. हालांकि जरूरी है कि आप अपने डेली रूटीन को सही से मैनेज करें. अक्सर देखने में आता है, अगर लंबे समय तक घर से काम कर लिया है तो वजन बढ़ जाता है, मसल्स में ज्यादा जकड़न और दर्द होने लगता है. दरअसल रूटीन में इससे सुस्ती भी बढ़ जाती है. इस आर्टिकल में जानिए कि वर्क फ्रॉम होम में खुद को कैसे फिट और हेल्दी रखें.

घर से काम करने के दौरान सही तरह से न बैठना, स्क्रीन से थकान, खराब खानपान की आदतें और बारबार मैसेज, मेल का तनाव, काम के लंबे घंटे की वजह से आपको हेल्थ प्रॉब्लम बढ़ सकती हैं. इस स्टोरी में कुछ आसान और काम के टिप्स दिए गए हैं, जिससे आप वर्क फ्रॉम होम में भी खूब एक्टिव रह सकते हैं.

बिस्तर या सोफे पर बैठकर न करें काम

अगर आप उन लोगों में से हैं जो लंबे समय के लिए वर्क फ्रॉम होम पर हैं तो अपने बैठने की व्यवस्था का खास ध्यान रखें. आराम से बिस्तर या सोफे पर बैठकर काम करना शुरू में आरामदायक लग सकता है, लेकिन समय के साथ यह गर्दन, कंधों और पीठ पर दबाव डाल सकता है. इससे आपको दर्द और गलत पोस्चर की समस्या हो सकती है. ऐसे में जरूरी है कि आप एक आरामदायक कुर्सी और स्क्रीन की उचित ऊंचाई के मुताबिक एक टेबल लें. इससे न सिर्फ पोस्चर सही रहेगा, बल्कि काम पर फोकस बनाए रखने में भी मदद मिलेगी.

रूटीन सही बनाए रखना जरूरी

आप ऑफिस नहीं जा रहे हैं तो रूटीन थोड़ा लेजी हो गया है. ये अक्सर लोगों के साथ होता है कि वो उसी के हिसाब से थोड़ा लेट जागते हैं और काम करतेकरते ही अपना ब्रेकफास्ट वगैरह निपटा लेते हैं. ऐसा न करें. अपने दिन की शुरुआत एक नियमित दिनचर्या से करें. सुबह स्ट्रेचिंग करें. गुनगुना पानी पिएं और थोड़ी देर टहलने, साइकिल चलाने, ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने जैसी आसान एक्टिविटी करें. इससे काम के दौरान भी आपका मूड अच्छा रहता है और आप फिट भी बने रहते हैं.

एक सही वर्कस्पेस बनाएं

घर पर काम करने के दौरान अक्सर देखने में आता है कि शिफ्ट 1 से 2 घंटे ज्यादा खिंच जाती है. इससे आपका मूड तो खराब होता ही है. इसके अलावा मांसपेशियों में जकड़न महसूस होना जैसी दिक्कतें भी होने लगती हैं और आंखों पर भी ज्यादा थकान हो सकती है. जरूरी है कि एक निश्चित जगह तय करें जहां पर आप सही मुद्रा में बैठकर पूरे फोकस के साथ ऑफिस की तरह ही काम कर पाएं. इससे आपको शिफ्ट के बाद मैसेज, कॉल, मीटिंग, मेल की चिंता भी नहीं रहती है.

खाने का रखें खास ध्यान

वर्क फ्रॉम होम कर रहे होते हैं तो ऐसे में रसोई से बीचबीच में कुछ न कुछ खाने के लिए आता रहता है और आप इस तरह से या तो एक्स्ट्रा खा लेते हैं या फिर तलाभुना, मसालेदार ज्यादा खाने लगते हैं. इसके अलावा कई बार लोग अपने खाने का रूटीन भी खराब कर लेते हैं कि एक काम निपटा लें, इसके बाद लंच कर लेंगे. ये गलतियां वजन बढ़ने की वजह बन सकती हैं. अपनी डाइट में फाइबर, प्रोटीन हेल्दी फैट्स, विटामिनमिनरल संतुलित मात्रा में शामिल करें.

पर्याप्त मात्रा में पीते रहें पानी

जब आप ऑफिस में होते हैं तो प्रॉपर अपने पास एक वाटर बोतल रखते हैं तो ऐसे में बीचबीच में पानी पीते रहते हैं. वर्क फ्रॉम होम में ज्यादातर लोग कम पानी पीते हैं. इससे हाइड्रेशन की कमी होने लगती है. घर पर काम करने के दौरान भी अपनी डेस्क पर पानी की बोतल रखें ताकि आपका डेली वाटर इनटेक सही बना रहे.

बीचबीच में करें स्ट्रेचिंग

घर पर हैं तो आपका रूटीन पहले ही सुस्त हो जाता है, क्योंकि सुबह ऑफिस तक जाना और फिर घर आने के बीच की फिजिकल एक्टिविटी भी कम हो जाती है. वहीं ऑफिस के मुकाबले घर पर लोग ज्यादा लंबे समय तक एक जगह बैठे रह सकते हैं.ऐसे में जरूरी है कि आप बीचबीच में कुछ मिनट का ब्रेक लेकर हल्का टहलें और अपनी मसल्स को भी स्ट्रेच करते रहें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY