सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
ड्रग्स का इंजेक्शन, शराब और फिर… मुंबई के अमन की मौत की कहानी में कई अनसुलझे सवाल​ | Dinesh Karthik बोले Mohammed Shami की Team India में वापसी पर विचार करने की जरूरत नहीं​ | क्या फिर बढ़ेंगी बैंक FD की ब्याज दरें? बढ़ती महंगाई के बाद RBI उठा सकता है कड़ा कदम, स्मॉल सेविंग्स पर भी दिखेगा असर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Amritsar में Influencer Mad Sandhu की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार दो हमलावरों ने की फायरिंग​

पंजाब से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। शनिवार को अमृतसर में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने पंजाबी इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने के बाद वे सड़क पर खून से लथपथ हालत में पाए गए। इस दौरान सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा […]

पंजाब से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। शनिवार को अमृतसर में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने पंजाबी इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने के बाद वे सड़क पर खून से लथपथ हालत में पाए गए।

इस दौरान सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें संधू सड़क पर पड़े हुए दिखाईं दे रहे हैं।  पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, संधू की अस्पताल जाते समय मौत हो गई।

मौके पर पुलिस पहुंची और गोलीबारी घटना की जांच शुरु कर दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सिरिवेनेला ने बताया, “शाम करीब 6 बजे दो अज्ञात लोगों ने उन पर गोली चलाई।”

मैड संधू कौन थे?

मैड संधू मेकअप आर्टिस्ट है, जो कि फिल्म इंडस्ट्री और जेंडर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए पॉडकास्ट में गेस्ट के तौर पर शामिल होते थे, उन्हें सोशल मीडिया पर अक्सर होमोफोबिक ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता  था।

उन्होंने आलोचना का जवाब देते हुए कहा, “भगवान ने मुझे जैसा बनाया है, मैं वैसा ही हूं”, और वे एक गे पुरुष के तौर पर अपनी पहचान को लेकर खुलकर बात करते थे।

मैड संधू का बेबाक अंदाज था

संधू के परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि, संधू ने फैशन इंडस्ट्री में अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत बतौर एक स्टाइलिस्ट और असिस्टेंट कॉस्ट्यूम डिजाइनर से की। पंजाब व मुंबई में फिल्मों के लिए काम किया।

बाद में उन्हें इंस्टाग्राम रील्स और वायरल वीडियो से काफी लोकप्रियता मिली, जहां वे लग्जरी फैशन और ब्यूटी टिप्स लाइफस्टाइल से संबंधित बातें और सामाजिक रीतिरिवाजों, LGBTQ+ समुदाय को स्वीकार करने और पॉप कल्चर पर अपनी बेबाक राय शेयर करते थे।

इसके अलावा, संधू ‘ओये भोले ओये’ सीरीज सहित कई पंजाबी फिल्मों में भी नजर आए।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY