नवरात्रि के 9 दिन मां की पूजाअर्चना के साथ ही उनके स्वागत में लोग जमकर सेलिब्रेट भी करते हैं. देशभर में हर तरफ जबरदस्त रौनक देखने को मिलती है. शारदीय नवरात्रि इस बार 11 अक्टूबर से शुरू हो रही हैं. इसकी तैयारियां भी होने लगी हैं. इस दौरान लोग डांडिया, गरबा नाइट्स ऑर्गनाइज करते हैं और इसमें डांस से लेकर लाइव कॉन्सर्ट, जायकेदार फूड्स तक…बहुत कुछ होता है. नवरात्रि के मौके पर दिल्ली के भारत मंडपम में डिस्को डांडिया फेस्टिवल होने जा रहा है, जिसका नाम होगा शुभारंभ. आपको भी इसमें शामिल होना है तो अभी से सारी डिटेल्स जान लें.

जानकारी के मुताबिक, ये भारत का सबसे बड़ा डिस्को डांडिया फेस्टिवल होगा. इसमें कई कलाकार भी आ रहे हैं, जिससे और भी समां बंध जाएगा. तो चलिए जान लेते हैं कि आप कैसे पहुंच सकते हैं यहां. क्या रहेंगी डेट्स, किस दिन कौन से परफॉर्मर आएंगे और एंट्री टिकट की क्या डिटेल्स हैं.
शुभारंभ के लिए तैयार है दिल्ली
क्यों खास है शुभारंभ इवेंट?
ये भारत का भारत का सबसे बड़ा डिस्को डांडिया फेस्टिवल होगा, जिसमें गरबा की परंपराओं के साथ हाईएनर्जी पार्टी का माहौल भी मिलेगा. इसी के साथ जानेमाने डीजे यहां पर लाइव परफॉर्म करेंगे. आप अपने ग्रुप, पार्टनर के साथ यहां आ सकते हैं या फिर सोलो भी एंजॉय कर सकते हैं. लाइव DJ के साथ ही फ्ली मार्केट, शानदार और कंटेंट के लिए बेहतरीन अनुभव मिलेगा. इसी के साथ मशहूर हस्तियां को परफॉर्म करते देखने और फोटो खिंचवाने के मौके भी मिल सकते हैं.
इवेंट की डेट्सवेन्यू कर लें नोट
शुभारंभ डिस्को डांडिया इवेंट की शुरुआत शुक्रवार 16 अक्टूबर 2026 को होगी. ये तीन दिन का इवेंट होगा, इसलिए 17 और 18 अक्टूबर को भी आप यहां पहुंच सकते हैं. शाम को 4 बजे से लोगों की एंट्री शुरू कर दी जाएगी. तो फिर ड्रेसअप होकर पहुंच जाएं वेन्यू पर. भारत मंडपम, अप्पू घर, प्रगति मैदान न्यू दिल्ली.
ये लोग करेंगे लाइव परफॉर्म
इवेंट के पहले दिन दिल्ली के म्यूजिक आर्टिस्ट Boh!B परफॉर्म करेंगे, जिन्हें वायरल साउंडस्केप और हिपहॉप व इलेक्ट्रॉनिकप्रभावित बीट्स के अनोखे अंदाज़ के लिए जाना जाता है.
इवेंट के दूसरे दिन साहिल गुलाटी की परफॉर्मेंस होगी. ये राजधानी के ज्यादातर बड़े क्लब्स जैसे टॉय रूम, सोहो, प्रिवी, क्लब BW, एक्विला और यूनियन में परफॉर्म कर चुके हैं और रणवीर सिंह जैसे बड़े स्टार्स के साथ भी काम किया है. उनकी कमाल की DJ बीट्स आपको थिरकने पर मजबूर कर देंगी.
तीसरे दिन इवेंट में डीजे सुखबीर पंजाबी परफॉर्म करेंगी जो बॉलीवुड के म्यूजिक वर्ल्ड का एक मशहूर नाम हैं. इन्हें जबरदस्त एनर्जेटिक परफॉर्मेंस और शानदार बीट्स के लिए जाना जाता है. जश्न, पुरानी यादों और नॉनस्टॉप एंटरटेनमेंट से भरी एक यादगार रात के लिए आप उनकी परफॉर्मेंस के दिन यहां आ सकते हैं.
एंट्री टिकट की जानकारी
आप इस इवेंट शुभारंभ 2026 के लिए ऑनलाइन district.in से टिकट बुक कर सकते हैं, जिसमें आपको ऑफर बी मिल जाएंगे. टिकट की एडवांस बुकिंग शुरू भी हो चुकी है.
ये हैं बाकी की डिटेल्स
यहां पर नो अल्कोहल है और आपको स्टॉल्स पर सिर्फ वेज फूड ही मिलेगा. इसी के साथ सेपरेट वॉशरूम की सुविधा भी होगी. हर एज के लिए एंट्री अलाउड है, लेकिन पेट्स लेकर नहीं जा सकते हैं. ड्रेस कोड में आप वाइब्रेंट एथनिक या सेमी एथनिक आउटफिट कैरी कर सकते हैं जो गरबा, डांडिया जैसे आयोजन के लिए परफेक्ट हो. एक बार बाहर आने के बाद रीएंट्री नहीं होगी. फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की जा सकती है. इवेंट में इंडियन म्यूजिक प्ले होगा और ये भी ध्यान रखें कि यहां पर सिर्फ खड़े होने के लिए आउटडोर वेन्यू है. ऐसे में बैठने की व्यवस्था नहीं होगी.