सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
पति के सामने खुली पत्नी की पोल! बॉयफ्रेंड संग ऑटो में थी सवार, सड़क पर भिड़ गए दोनों​ | Bollywood Wrap Up | रकुल प्रीत सिंह की आईटी रेड्स रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया, आयुष्मान खुराना संग रोमांस करेंगी श्रेया चौधरी​ | ट्रेन से कर रहे हैं लंबा सफर, इन्फेक्शन से बचना है तो ये हाइजीन टिप्स रखें ध्यान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

15 सीटों की डिमांड पर आजम की पत्नी की सफाई; बोलीं- खबर झूठी, अखिलेश औलाद की तरह​

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात और 15 सीटों की डिमांड के मुद्दे पर आजम खान की बीवी तंजीम फातिमा ने सफाई दी है. इस मुद्दे पर सियासी माहौल गरमाते देख तंजीम फातिमा ने सोमवार को प्रेसकांफ्रेंस की. उन्होंने कहा उनकी अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात तो हुई थी, लेकिन 15 सीटों के डिमांड की […]

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात और 15 सीटों की डिमांड के मुद्दे पर आजम खान की बीवी तंजीम फातिमा ने सफाई दी है. इस मुद्दे पर सियासी माहौल गरमाते देख तंजीम फातिमा ने सोमवार को प्रेसकांफ्रेंस की. उन्होंने कहा उनकी अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात तो हुई थी, लेकिन 15 सीटों के डिमांड की बात विशुद्ध रूप से फर्जी है. उन्होंने कहा कि यह खबर विश्वस्त सूत्रों के हवाले से छापी गई है. लेकिन किसी ने उनसे इस खबर की पुष्टि करने की जहमत नहीं उठाई.

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव उनकी औलाद की तरह है. ऐसे में आजम खान का पत्र लेकर उनके ऊपर दबाव क्यों बनाया जाएगा. इस मौके पर उन्होंने फर्जी खबर चलाने वाले मीडिया संस्थान को भी लानत भेजी. कहा कि इतनी बड़ी खबर चलाने से पुष्टि कर लेना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया. इससे मीडिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगा है. उन्होंने फिर दोहराया कि यह पूरी खबर बिना सिर पैर की है और इसमें कोई दम नहीं है.

खबर छपते ही बढ़ी सियासी गर्मी

बता दें कि हाल ही अखिलेश यादव से तंजीम फातिमा की मुलाकात को लेकर एक अखबार में खबर छपी थी. इसमें अखबार ने विश्वस्त सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि तंजीम फातिमा आजम खान का पत्र लेकर अखिलेश यादव से मिली थीं. इस मुलाकात के दौरान उन्होंने अखिलेश यादव को पत्र सौंपते हुए आगामी विधानभा चुनावों में 15 सीटों की डिमांड की थी. अखबार के मुताबिक आजम खान इन सीटों पर अपनी पसंद के उम्मीदवार उतारना चाहते हैं. इस खबर के छपते ही सियासी गर्मी बढ़ गई थी.

तंजीम फातिमा ने दी सफाई

मामले को गहराते देख खुद आजम खान की बीवी तंजीम फातिमा खुद सामने आईं. उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर अखबार में छपी एक एक लाइन का खंडन किया. उन्होंने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के साथ उनके पारिवारिक संबंध हैं. वह उनके लिए और आजम खान के लिए औलाद की तरह है. ऐसे में उनके ऊपर पत्र भेजकर किसी तरह का दबाव बनाने का कोई सवाल ही नहीं है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY