Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ को झकझोर देने वाले चर्चित ‘नीला ड्रम हत्याकांड’ में न्याय की घड़ी आ गई है. 30 सितंबर को जिला अदालत आरोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल के खिलाफ सजा का ऐलान करने जा रही है. जांच और ट्रायल के दौरान यह साबित हुआ कि मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने मर्चेंट नेवी में कार्यरत सौरभ की हत्या बेहद ही ठंडे दिमाग और सुनियोजित साजिश के तहत की थी. आरोपियों ने पहले ही चाकू, नीला ड्रम, सीमेंट और बालू खरीद कर रख लिया था. पति की हत्या के बाद उसके शरीर के टुकड़ेटुकड़े कर नीले ड्रम में ठूंस दिए गए और ऊपर से सीमेंट व बालू का घोल भरकर उसे पूरी तरह सील कर दिया गया था ताकि बदबू न फैले.

जुलाई 2025 से जिला जज की अदालत में चले इस हाईप्रोफाइल ट्रायल के दौरान 13 महीनों में कुल 126 दिन सुनवाई हुई. अभियोजन पक्ष ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए 22 मजबूत गवाहों को कोर्ट में पेश किया:
सौरभ का दोस्त बबलू: उसने कोर्ट को बताया कि सौरभ को अपनी जान का खतरा होने और पत्नी पर शक था.
दुकानदार व व्यापारी: जिस दुकानदार से नीला ड्रम खरीदा गया, जिससे चाकू लिया गया और जिसने सीमेंटबालू दिया, सभी ने आरोपियों की पहचान की.
टूर ड्राइवर का बयान: शिवा टूर एंड ट्रैवल्स के ड्राइवर ने गवाही दी कि कत्ल के बाद आरोपी छिपने के लिए शिमला और मनाली कहांकहां गए थे.
डॉक्टर की गवाही: जिस डॉक्टर से मुस्कान ने झांसा देकर नींद की दवाइयां लिखवाई थीं, उनकी गवाही भी बेहद अहम साबित हुई.
कत्ल से कोर्ट के फैसले तक की पूरी टाइमलाइन
24 फरवरी: मर्चेंट नेवी में कार्यरत सौरभ लंदन से लौटकर मेरठ आया और अपनी पत्नी मुस्कान व बेटी पीहू के साथ इंद्रानागर स्थित मकान में रहने लगा.
25 28 फरवरी: 25 फरवरी को मुस्कान का जन्मदिन मनाया गया और 28 फरवरी को बेटी पीहू का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया.
3 मार्च: मुस्कान ने सौरभ को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर दीं. बेहोश होने पर प्रेमी साहिल को घर बुलाकर सौरभ का कत्ल कर दिया और शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में भरकर सीमेंट डाल दिया.
4 मार्च: खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद मुस्कान अपने प्रेमी साहिल के साथ मनाली और शिमला घूमने चली गई.
17 मार्च: मनाली से वापस लौटने पर मुस्कान ने अपने पिता के सामने अपना जुर्म कबूल किया और पूरी घटना बताई.
18 मार्च: पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इंद्रानगर वाले मकान से नीले ड्रम में बंद सौरभ का क्षतविक्षत शव बरामद किया. केस कोर्ट पहुंचा.
19 मार्च: शव का पोस्टमार्टम कराया गया और पुलिस ने आरोपी मुस्कान व साहिल को गिरफ्तार कर मीडिया के सामने पेश कर जेल भेजा.
30 सितंबर : 576 दिन, 126 तारीखों की अदालती सुनवाई और 22 गवाहों के बयानों के बाद जिला अदालत सुनाएगी ऐतिहासिक फैसला.