समाजवादी पार्टी की चुनावी घोषणापत्र पर भाजपा के नेताओं ने निशाना साधा है. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसे झूठ और छलावे का ढकोसलापत्र करार दिया, जबकि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि इतने झूठे वादे कि झूठ भी शर्म से डूब मरे. वहीं सपा नेताओं ने दावा किया कि चुनाव के बाद सपा की सरकार बनेगी और अखिलेश मुख्यमंत्री बनेंगे. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, सपा का चुनावी घोषणापत्र कोई चुनावी घोषणापत्र नहीं, बल्कि झूठ और छलावे का ढकोसलापत्र है.

उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए सपा बहादुर अखिलेश यादव ने सुशासन, विकास और कानूनव्यवस्था की कोई सुध नहीं ली, अब सत्तावियोग में वादों के पहाड़ खड़े करने का नाटक कर रहे हैं.
2027 में साइकिल पंचर होगी… बोले केशव मौर्य
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी की जनता यह कतई नहीं भूली है कि सपा शासन का मतलब ही था गुंडाराज और अपराधियों का संरक्षण. अब आगे उससे सुरक्षा और सुशासन की उम्मीद करना बेकार है.
सपा का चुनावी घोषणापत्र कोई चुनावी घोषणापत्र नहीं, बल्कि झूठ और छलावे का ढकोसलापत्र है।
सत्ता में रहते हुए सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव ने सुशासन, विकास और कानूनव्यवस्था की कोई सुध नहीं ली, अब सत्तावियोग में वादों के पहाड़ खड़े करने का नाटक कर रहे हैं।
यूपी की जनता यह कतई नहीं भूली है कि सपा शासन का मतलब ही था गुंडाराज और अपराधियों का संरक्षण। अब आगे उससे सुरक्षा और सुशासन की उम्मीद करना बेकार है।
अखिलेश जी, सत्तावियोग में इतने भी विचलित मत हो जाइए कि झूठे वादों की दुकान खोलना पड़े। यूपी की जनता आपका और आपकी सरकारों का काला इतिहास भलीभांति जानती है।
2027 में साइकिल पंचर होगी, सुशासन, विकास और सुरक्षा का कमल ही कमल खिलेगा।
— Keshav Prasad Maurya November 26, 2026
उन्होंने कहा कि अखिलेश, सत्तावियोग में इतने भी विचलित मत हो जाइए कि झूठे वादों की दुकान खोलना पड़े. यूपी की जनता आपका और आपकी सरकारों का काला इतिहास भलीभांति जानती है. 2027 में साइकिल पंचर होगी, सुशासन, विकास और सुरक्षा का कमल ही कमल खिलेगा.
समाजवादी पार्टी प्रणपत्र नहीं, श्वेतपत्र लाए… पंकज चौधरी
दूसरी ओर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर लिखा, इतने झूठे वादे कि झूठ भी शर्म से डूब मरे. गारंटी ले रहे हैं कि प्रदेश से गुंडागर्दी ख़त्म कर देंगे? मैं पूछना चाहता हूं कि अपने कार्यकर्ताओं को प्रदेश से बाहर भेज देंगे?? क्योंकि इनके कार्यकर्ता तो अभी से ही देख लेने की धमकी दे रहे हैं.
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रणपत्र नहीं, श्वेतपत्र लाए, तो भी लोग चुनावी झांसे में नहीं आने वाले. इन्हें पता है कि ना वो चुनाव जीतेंगे, ना सरकार बनेगी, इसलिए जनता के सामने हवाहवाई ढकोसला पत्र परोस रहे हैं. जिन्होंने प्रदेश में ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ की नीति लागू की थी, वो दावा कर रहा है कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति लागू करेंगे. इससे ज्यादा हास्यास्पद और क्या हो सकता है!
उन्होंने कहा कि इनकी नई घोषणाओं से पहले पुराना ‘कारनामा पत्र’ देखिए,आज घोषणा कर रहे हैं कि गुंडेबाहुबली पनपने नहीं देंगे,वो सत्ता में थे, तो गुंडेबाहुबली तो छोड़िए, आतंकियों तक की तरफदारी करते थे. आज कह रहे हैं कि पेपर लीक हुआ तो मंत्रीअफसर जिम्मेदार होगा. सत्ता में थे, तो सरकारी भर्तियों का पूरा सिस्टम ही सवालों के घेरे में था.
इतने झूठे वादे कि झूठ भी शर्म से डूब मरे
गारंटी ले रहे हैं कि प्रदेश से गुंडागर्दी ख़त्म कर देंगे? मैं पूछना चाहता हूं कि अपने कार्यकर्ताओं को प्रदेश से बाहर भेज देंगे?? क्यूँकि इनके कार्यकर्ता तो अभी से ही देख लेने की धमकी दे रहे हैं।
समाजवादी पार्टी प्रणपत्र नहीं, श्वेतपत्र लाए, तो भी लोग चुनावी झांसे में नहीं आने वाले। इन्हें पता है कि ना वो चुनाव जीतेंगे, ना सरकार बनेगी, इसलिए जनता के सामने हवाहवाई ढकोसला पत्र परोस रहे हैं।
जिन्होंने प्रदेश में ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ की नीति लागू की थी, वो दावा कर रहा है कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति लागू करेंगे। इससे ज्यादा हास्यास्पद और क्या हो सकता है!
इनकी नई घोषणाओं से पहले पुराना ‘कारनामा पत्र’ देखिए,
आज घोषणा कर रहे हैं कि गुंडेबाहुबली पनपने नहीं देंगे,
वो सत्ता में थे, तो गुंडेबाहुबली तो छोड़िए, आतंकियों तक की तरफदारी करते थे।आज कह रहे हैं कि पेपर लीक हुआ तो मंत्रीअफसर जिम्मेदार होगा,
सत्ता में थे, तो सरकारी भर्तियों का पूरा सिस्टम ही सवालों के घेरे में था।आज कह रहे हैं कि माफियाओं को पनपने नहीं देंगे,
सत्ता में थे, तो ‘वन डिस्ट्रिक्टवन माफिया’ का सिस्टम फलफूल रहा था।अब घोषणा कर रहे हैं कि महिलाओं को 40 हजार रुपये पेंशन मिलेगी,लेकिन जब सत्ता में थे, तब महिलाओं के कल्याण से ज्यादा तुष्टिकरण की टेंशन थी।
आज घोषणापत्र में कानून के राज का वादा कर रहे हैं,
जब सत्ता में थे, तब गुंडाराज, गैंगवार और दंगों से यूपी बदहाल था।आज घोषणापत्र में सुशासन का दिखावा कर रहे हैं,
जब सत्ता में थे, तब दुशासनों को बढ़ावा मिलता था।आज घोषणापत्र में सबको सुरक्षासम्मान देने की बातें कर रहे हैं,
जब सत्ता में थे, तब अपराधियों का गुणगान करते थेइसलिए नए वादों का पिटारा खोलने से पहले पुराने कारनामों का हिसाब दीजिए।
यूपी को दंगों और अराजकता के दौर में धकेलने के लिए माफी मांगिए।
वादों की नई दुकान सजाने से पहले, पुराने झूठों और कारनामों का हिसाब दीजिए…
#कारनामे_बोलते_हैं
— Pankaj Chaudhary November 26, 2026
उन्होंने कहा कि आज कह रहे हैं कि माफियाओं को पनपने नहीं देंगे,सत्ता में थे, तो ‘वन डिस्ट्रिक्टवन माफिया’ का सिस्टम फलफूल रहा था. अब घोषणा कर रहे हैं कि महिलाओं को 40 हजार रुपये पेंशन मिलेगी,लेकिन जब सत्ता में थे, तब महिलाओं के कल्याण से ज्यादा तुष्टिकरण की टेंशन थी.
पंकज चौधरी ने पुराने झूठों और कारनामों का मांगा हिसाब
पंकज चौधरी ने कहा कि आज घोषणापत्र में कानून के राज का वादा कर रहे हैं, जब सत्ता में थे, तब गुंडाराज, गैंगवार और दंगों से यूपी बदहाल था. आज घोषणापत्र में सुशासन का दिखावा कर रहे हैं, जब सत्ता में थे, तब दुशासनों को बढ़ावा मिलता था. आज घोषणापत्र में सबको सुरक्षासम्मान देने की बातें कर रहे हैं, जब सत्ता में थे, तब अपराधियों का गुणगान करते थे. इसलिए नए वादों का पिटारा खोलने से पहले पुराने कारनामों का हिसाब दीजिए. यूपी को दंगों और अराजकता के दौर में धकेलने के लिए माफी मांगिए. वादों की नई दुकान सजाने से पहले, पुराने झूठों और कारनामों का हिसाब दीजिए.
वहीं, सपा राजीव राय ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि समाज में कोई ऐसा होगा जिसे लगेगा कि उसे छोड़ दिया गया है, या उसके बारे में नहीं सोचा गया. मैं इसके लिए हमारी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट को धन्यवाद देता हूं. मुझे उम्मीद है कि 3 महीने बाद, हम आज की गई घोषणाओं पर काम करना शुरू कर देंगे. हमारा ट्रैक रिकॉर्ड ऐसा रहा है कि हमने समय से पहले 100% काम किया है.