गुरुवार, 26 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
‘2027 में साइकिल पंचर होगी’, अखिलेश के चुनावी घोषणापत्र पर केशव मौर्य का तंज​ | क्या पार्टी घोषणा पत्र में कोई भी वादा कर सकती है, ये पूरा नहीं हुआ तो क्या होगा? सपा का मेनिफेस्टो जारी​ | लखनऊ के सहारा सिटी में लगी भीषण आग, धुएं का गुबार देख सहमे लोग; बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

गिरती कीमतों के बीच अपने देश में हैं कितना सोना? RBI की रिपोर्ट में हुआ खुलासा​

कीमतों में गिरावट के बीच भारत लगातार सोने का भंडार बढ़ा रहा है. भारतीय रिजर्व बैंक ने अप्रैलसितंबर 2026 यानी 6 महीने में विदेशों से 60.08 टन सोना वापस लाकर भारत में रखा है. RBI की छमाही रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर 2026 में देश में सोने का भंडार बढ़कर 740.13 टन हो गया, जो मार्च […]

कीमतों में गिरावट के बीच भारत लगातार सोने का भंडार बढ़ा रहा है. भारतीय रिजर्व बैंक ने अप्रैलसितंबर 2026 यानी 6 महीने में विदेशों से 60.08 टन सोना वापस लाकर भारत में रखा है. RBI की छमाही रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर 2026 में देश में सोने का भंडार बढ़कर 740.13 टन हो गया, जो मार्च में 680.05 टन था.

दिलचस्प बात ये है कि अब भारत का कुल गोल्ड भंडार में 880.52 टन हो गया है. इसमें से अब 84.06 फीसदी देश में सुरक्षित है, जबकि 140.39 टन सोना बैंक ऑफ इंग्लैंड और BIS के पास रखा गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी मार्च के 16.70 फीसदी से घटकर सितंबर में 14.38 फीसदी रह गई. इस दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की औसत कीमत भी 4,721 डॉलर से घटकर 4,319 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस हो गई. डॉलर की मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी को इसकी प्रमुख वजह बताया गया है.

6 महीने में 60 टन से ज्यादा सोना भारत वापस लाया गया

आरबीआई ने मार्च से सितंबर 2026 के बीच 60.08 टन सोना विदेशों से भारत वापस मंगाया है. इससे पहले भी केंद्रीय बैंक लगातार विदेशों में रखे सोने का कुछ हिस्सा भारत ला रहा था. पिछले कुछ सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत में रखे सोने की मात्रा तेजी से बढ़ी है.

समय भारत में रखा सोना
मार्च 2023 301.09 टन
मार्च 2024 408.31 टन
मार्च 2025 511.99 टन
सितंबर 2025 575.80 टन
मार्च 2026 680.05 टन
सितंबर 2026 740.13 टन

इन आंकड़ों से साफ है कि आरबीआई अब अपने सोने का बड़ा हिस्सा देश में ही रखने की रणनीति पर काम कर रहा है. हालांकि, यह नया सोना खरीदने का मामला नहीं है. कुल सोने का भंडार 880.52 टन पर ही रहा है. यानी विदेशों में रखा सोना भारत वापस लाया गया है.

आखिर भारत विदेशों से क्यों वापस ला रहा है सोना?

आरबीआई ने सोना वापस लाने की वजह को अपनी सामान्य कामकाजी और भंडार प्रबंधन प्रक्रिया बताया है. जून 2024 में तत्कालीन आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने भी स्पष्ट किया था कि सोने को भारत लाने के पीछे किसी एक अंतरराष्ट्रीय घटना को वजह नहीं मानना चाहिए. उनके मुताबिक, देश में सोना सुरक्षित रखने की पर्याप्त व्यवस्था होने के बाद कुछ सोना वापस लाने का फैसला किया गया. हालांकि, इसके पीछे दुनिया में बदलते आर्थिक और राजनीतिक हालात को भी एक अहम संदर्भ माना जा रहा है.

दरअसल, साल 2022 में रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद पश्चिमी देशों ने रूस के करीब 300 अरब डॉलर के विदेशी केंद्रीय बैंक भंडार को फ्रीज कर दिया था. इस घटना ने दुनिया के कई देशों को सोचने पर मजबूर किया कि विदेशों में रखी उनकी संपत्ति कितनी सुरक्षित है. सोने की खास बात यह है कि यह किसी दूसरे देश की सरकार या बैंक की देनदारी नहीं होता. अगर किसी देश के पास अपना सोना अपने ही भंडार में रखा है, तो उस पर उसका सीधा नियंत्रण रहता है. इसलिए कई केंद्रीय बैंक अब अपने सोने को कहां और किस तरह सुरक्षित रखना है, इस पर नए सिरे से विचार कर रहे हैं.

फिर विदेशों में सोना रखने का क्या फायदा है?

सवाल उठता है कि जब अपने देश में सोना रखना ज्यादा सुरक्षित हो सकता है, तो केंद्रीय बैंक इसे विदेशों में क्यों रखते हैं? इसकी सबसे बड़ी वजह कारोबार और जरूरत के समय आसानी से इस्तेमाल करने की सुविधा है. लंदन दुनिया के सबसे बड़े सोना कारोबार केंद्रों में से एक है. बैंक ऑफ इंग्लैंड विदेशी केंद्रीय बैंकों का सोना सुरक्षित रखता है. यहां रखा सोना जरूरत पड़ने पर आसानी से बेचा जा सकता है या विदेशी मुद्रा हासिल करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

इसके अलावा, सोने को दूसरे देश में रखने से भंडार अलगअलग जगहों पर बंटा रहता है. अगर किसी देश में राजनीतिक अस्थिरता या बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ी परेशानी आती है, तो विदेशों में रखा सोना काम आ सकता है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के 2026 के सर्वे के मुताबिक, 57% केंद्रीय बैंकों ने बैंक ऑफ इंग्लैंड को सोना रखने की पसंदीदा जगह बताया. वहीं, 49% केंद्रीय बैंक अपने देश में सोना रखते हैं. यानी सोना देश में रखना और विदेश में रखना, दोनों के अपने फायदे हैं. केंद्रीय बैंकों को सुरक्षा, जरूरत के समय उपलब्धता और कारोबार की सुविधा के बीच संतुलन बनाना होता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY