गुरुवार, 26 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
महिलाओं को पेंशन, बेरोजगारी भत्ता और शिक्षामित्रों के लिए बड़े एलान… समाजवादी पार्टी के घोषणा-पत्र में क्या-क्या?​ | 6 6 6 6 4 4 4 4…पहले अभिषेक शर्मा ने की कुटाई फिर मुश्किल में पड़ा भारत तो शाहबाज अहमद की ताबड़तोड़ पारी से भारत ने बनाए 317 रन​ | पहले की रेकी, फिर बस रुकवाकर लूट… लखनऊ में सोना कारोबारी के साथ कैसे हुआ खेल? सिपाही भी शामिल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

महिलाओं को पेंशन, बेरोजगारी भत्ता और शिक्षामित्रों के लिए बड़े एलान… समाजवादी पार्टी के घोषणा-पत्र में क्या-क्या?​

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे जारी किया. समाजवादी पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में कई बड़े एलान किए. इसमें महिलाओं को पेंशन, बेरोजगारी भत्ता और शिक्षामित्रों के लिए मानदेय बढ़ाने जैसी कई बड़ी घोषणाएं शामिल हैं. अखिलेश यादव ने […]

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे जारी किया. समाजवादी पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में कई बड़े एलान किए. इसमें महिलाओं को पेंशन, बेरोजगारी भत्ता और शिक्षामित्रों के लिए मानदेय बढ़ाने जैसी कई बड़ी घोषणाएं शामिल हैं.

अखिलेश यादव ने एलान किया कि शिक्षा विभाग के सभी रिक्त पदों पर एक साल के भीतर नियुक्तियां होंगी, संविदा नियुक्तियां बंद होंगी. शिक्षा मित्रों का मानदेय 5 हजार रुपये प्रति माह बढ़ाने का वादा कर अखिलेश यादव ने एलान किया कि उनके नियमितीकरण के लिए विशेष अभियान चलेगा.

छात्रों के लिए बड़े एलान

अखिलेश यादव ने कहा कि 12वीं पास छात्रों को लैपटॉप वितरण योजना फिर से शुरू की जाएगी. सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में वाईफाई की सुविधा मिलेगी. मौजूदा सरकार में बंद किए गए 26 हजार प्राथमिक विद्यालयों को फिर से संचालित किया जाएगा. बड़े शहरों में छात्रछात्राओं के लिए आवासीय छात्रावास बनाए जाएंगे.

अखिलेश ने एलान किया कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो उत्तर प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू की जाएगी. ट्रैफिक में सुधार AI युक्त टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा. उन्होंने कहा ति माफिया गुंडों को पनपने नहीं दिया जाएगा. तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित किया जाएगा. अखिलेश ने कहा कि माफिया व्यापारी का उत्पीड़न नहीं कर पाएगा. इसके लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था के लिए डायल 112 को तैनात किया जाएगा.

बेरोजगारों को मिलेगी पेंशन

सपा प्रमुख ने मेनिफेस्टो जारी करते हुए कहा कि परीक्षा में किसी भी अनियमितता नहीं होगी. हर ग्रेजुएट छात्र को विशेष तौर पर नौकरी से जुड़े कौशल विकास की व्यवस्था की जाएगी. जब तक ग्रेजुएट को नौकरी नहीं मिलेगी, उसे 5 हजार रुपये प्रति महीने दिए जाएंगे. अखिलेश यादव ने एलान किया कि 5 साल में 25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और 2 से 3 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे.

अखिलेश ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने का भी वादा किया. उन्होंने कहा कि बुजुर्ग महिलाओं को 40 हजार रुपये हर साल पेंशन के तौर पर दिए जाएंगे. अखिलेश ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृद्धाश्रम बनाए जाएंगे. दलित विकास परिषद का गठन किया जाएगा. 50 करोड़ के सरकारी ठेकों में पीडीए के लिए 50 फीसदी आरक्षण रहेगा.

राज्य स्वास्थ्य नीति का भी एलान

समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में राज्य स्वास्थ्य नीति का भी जिक्र है. अखिलेश यादव ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में गरीबों को मुफ्त इलाज उपलब्ध करवाया जाएगा. उन्होंने कहा कि सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल बनाने, एंबुलेंस सुविधा बेहतर करने संबंधी कई बड़ी घोषणाएं कीं.

सपा प्रमुख ने एलान किया कि सत्ता में आने पर किसी भी सामान के दाम बढ़ने नहीं दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि महंगाई से निजात दिलाने के लिए हर सामान के दाम को नियंत्रित किया जाएगा. दाम बांधो बाजार खोले जाएंगे, जिससे सभी आवश्यक वस्तुएं निश्चित दाम पर उपलब्ध हो पाएं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY