बुधवार, 18 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
‘बात करने की तमीज नहीं, बेहद आपत्तिजनक इंसान…’ Nawazuddin Siddiqui को टैग कर Dia Mirza ने की क्रिप्टिक पोस्ट​ | कब मनाया जाएगा Khatu Shyam का जन्मोत्सव? खाटू धाम जाना हो या घर बैठे पूजा करनी है, जानें सब कुछ​ | यूपी चुनाव में अगले महीने उतरेंगे मोदी और शाह, हर जिले में यूट्यूबर और इंफ्लुएंसर्स की भी ली जाएगी मदद​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

MP: घरवालों को नींद की गोलियां खिलाकर बॉयफ्रेंड संग भागी भतीजी, सदमे में चाचा ने दी जान; पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद​

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां खेजड़ा महाराजा गांव में रहने वाली लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ कहीं चली गई. लड़की के चाचा ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की. इससे दुखी होकर लड़की के चाचा ने सुसाइड कर लिया है. […]

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां खेजड़ा महाराजा गांव में रहने वाली लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ कहीं चली गई. लड़की के चाचा ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की. इससे दुखी होकर लड़की के चाचा ने सुसाइड कर लिया है. इस घटना के बाद एक तरफ जहां लोगों ने खूब हंगामा किया है, वहीं पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया.

जानकारी के मुताबिक 14 नवंबर को लड़की लखनवास निवासी युवक के साथ कहीं चली गई. जाने से पहले लड़की ने पूरे परिवार के खाने में नींद की गोलियां मिलाकर गहरी नींद में सुला दिया था. काफी देर बाद जब लड़की के मातापिता और अपने चाचा की नींद खुली तो उन्हें घटना की जानकारी हुई. इसके बाद अगली सुबह परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी. आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करना तो दूर, पीड़ित परिवार की की बात भी गंभीरता से नहीं सुनी.

लोगों ने किया हंगामा

पुलिस की अनदेखी से लोगों में आक्रोश फैल गया. वहीं लड़की के चाचा लक्ष्मीनारायण गहरे सदमे में आ गए. परिजनों के मुताबिक आरोपी युवक की ओर से उन्हें धमकियां भी दी जाने लगीं. इसी बीच लड़की के चाचा ने संदिग्ध परिस्थिति में सुसाइड कर लिया. इससे लोगों में गुस्सा भड़क गया. परिजनों और ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को हटाने की मांग करते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बाद में एसडीओपी रामस्नेही चौहान पांच थानों के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया.

जांच में जुटी पुलिस

एसडीओपी ने बताया कि मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. घटनाक्रम के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस ने फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर हर संभावित एंगल से जांच शुरू कर दी है. उधर, परिजनों ने बताया कि चाचा लक्ष्मीनारायण का भतीजी से काफी लगाव था और उन्होंने अपनी भतीजी की पढ़ाईलिखाई की जिम्मेदारी उठा रखी थी. ऐसे में लड़की का घर छोड़कर उनके लिए सदमे से कम नहीं था.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY