Wednesday, April 22, 2026
Viral

100 रुपये की लंदन में क्या है वैल्यू? एक बोतल पानी भी नसीब नहीं…VIDEO देख लोग बोले- ‘अपना भारत ही बेस्ट है’

100 Rupees Value In London: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो धड़ल्ले से हो रहा है, जिसे देखकर हर भारतीय का दिल बैठ गया है. सोचिए, अपने देश में हम जिस 100 रुपये के नोट से क्या कुछ नहीं खरीद सकते हैं, वहीं लंदन की सड़कों पर उसी नोट की वैल्यू ‘दो गाजर’ से ज्यादा कुछ भी नहीं निकली.

100 रुपये की लंदन में क्या है वैल्यू? एक बोतल पानी भी नसीब नहीं…VIDEO देख लोग बोले- ‘अपना भारत ही बेस्ट है’
100 रुपये की लंदन में क्या है वैल्यू? एक बोतल पानी भी नसीब नहीं…VIDEO देख लोग बोले- ‘अपना भारत ही बेस्ट है’

इंस्टाग्राम पर @veggiewander नाम के पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक महिला हाथ में 100 रुपये का नोट लेकर कैमरे के सामने कहती है, आइए देखते हैं कि इंडिया के इस नोट से हम लंदन में क्या कुछ खरीद सकते हैं. लेकिन जो नतीजा निकला, उसने सबको हैरान कर दिया.

पानी के लिए भी तरसा 100 का नोट!

सबसे पहले महिला ने एक सैंडविच खरीदने की कोशिश की, लेकिन दाम सुनकर उसके होश उड़ गए. फिर उसने कहा कि चलो प्यास बुझाने के लिए पानी तो मिल ही जाएगा, लेकिन वहां पानी की एक बोतल की कीमत 143 रुपये निकली. आलम यह था कि 100 रुपये में एक पत्तागोभी तक नहीं आ पाई.

आखिरकार गाजर से मनाना पड़ा मन

स्टोर में भटकने के बाद जब कुछ भी बजट में नहीं आया, तो महिला ने ओरियो बिस्किट पर हाथ आजमाना चाहा, मगर अफसोस वहां भी निराशा हाथ लगी. अंत में पता चला कि 100 रुपये के नोट से सिर्फ दो गाजर ही खरीदा जा सकता है.

लोग बोले- लंदन छोड़ो, भारत आ जाओ

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, नेटिजन्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी. एक ने लिखा, अपने यहां कई सब्जी आ जाएगी. दूसरे ने हैरान होकर लिखा, जहां पानी भी 143 रुपये का है, वहां लोग जिंदा कैसे हैं भाई. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, लंदन छोड़ो और भारत आ जाओ, यहां 100 रुपये की बहुत इज्जत है. एक और यूजर ने लिखा, भारत से क्यों तुलना कर रही हो मैडम. करना ही है तो सैलरी की करो न. सब क्लियर हो जाएगा.

यहां देखिए वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Gagan & Arun (@veggiewander)

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply