Haunted 3D Echos of the Past Release Date: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर विक्रम भट्ट की अपकमिंग फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी’ आखिरकार रिलीज हो रही है. इस हॉरर फिल्म का ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार था. लेकिन ये मूवी लंबे वक्त से पेडिंग में थी और लगातार इसे पोस्टपोन किया जा रहा था. हालांकि, अब विक्रम भट्ट की ये फिल्म 3 बार पोस्टपोन होने के बाद आखिरकार रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. इसे 12 जून 2026 को थिएटरों में रिलीज किया जाएगा. रिलीज डेट की अनाउंसमेंट के बाद मेकर्स ने अब एक नया मोशन पोस्टर जारी किया है, जिसपर मिले-जुले रिएक्शंस मिल रहे हैं.

2008 में आई फिल्म ‘1920’ के 18 साल बाद विक्रम भट्ट और आनंद पंडित एक बार फिर से हॉरर फिल्म लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म का नाम है ‘हॉन्टेड 3डी’. शुरुआत में इसे ‘हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट नाम दिया गया. लेकिन अब नए मोशन पोस्टर में मेकर्स ने इसे ‘हॉन्टेड 3डी: ईकोज ऑफ द पास्ट’ टाइटल दिया है. मंगलवार को फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी’ का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया, जो काफी डरावना है.
आनंद पंडित ने सोशल मीडिया पर रिलीज डेट की अनाउसमेंट करते हुए एक डरावना मोशन पोस्टर शेयर किया और साथ में कैप्शन लिखा, “एक ऐसा डर जिसके लिए आप कभी तैयार नहीं होंगे! डर की एक नई तारीख है – शुक्रवार, 12 जून 2026.” इस अपडेट ने हॉरर फैंस के बीच अभी से ही एक्साइटमेंट जगा दी है, जो ये देखने के लिए बेताब हैं कि टीम ने उनके लिए क्या तैयार किया है.
View this post on Instagram
हाल ही में रिलीज हुआ मोशन पोस्टर फिल्म की डरावनी दुनिया की एक झलक दिखाता है, लेकिन कहानी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताता. इसकी शुरुआत एक क्रिस्टल बॉल के विजुअल से होती है, जो धीरे-धीरे कई डरावने बैकग्राउंड में बदल जाता है. इस टीजर का मकसद कहानी के इर्द-गिर्द के रहस्य को बनाए रखते हुए सस्पेंस पैदा करना है.
इस फिल्म में मिमोह चक्रवर्ती, चेतना पांडे, श्रुति प्रकाश, गौरव बाजपेयी, प्रणीत भट्ट और हेमंत पांडे जैसे कलाकारों की एक पूरी टीम है. जाने-पहचाने चेहरों और पर्दे पर नई जोड़ियों के मेल के साथ, उम्मीद है कि यह टीम इस सुपरनैचुरल ड्रामा में जान डाल देगी. इस फिल्म को आनंद पंडित Promoedge Media Pvt Ltd के साथ मिलकर प्रेजेंट कर रहे हैं. इस फिल्म का डायरेक्शन विक्रम भट्ट ने किया है और इसका निर्माण आनंद पंडित और राकेश जुनेजा ने किया है. इस प्रोजेक्ट के सह-निर्माता रूपा पंडित, दिलीप जायसवाल, राहुल वी. दुबे, मनीष भूषण मिश्रा और संजय सिंह हैं. दुनिया भर में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन का काम आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स संभालेगी.





