Wednesday, April 22, 2026
Sports

T20 World Cup में कप्तान बदलना चाहता था बोर्ड लॉरेंस बिश्नोई ने धमकी देकर बदला फैसला, स्टार खिलाड़ी को डराया धमकाया

ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) अभी हाल ही में भारत की मेजबानी में खेला गया था. भारत ने इस टूर्नामेंट को सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में अपने नाम किया था. अब आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है. क्रिकेट कनाडा इन द‍िनों करप्शन और स्पॉट फिक्स‍िंग को लेकर विवादों में घ‍िरा हुआ है.  CBC की ‘करप्शन, क्राइम एंड क्रिकेट’ नाम की एक डॉक्यूमेंट्री में गवर्निंग बॉडी पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

T20 World Cup में कप्तान बदलना चाहता था बोर्ड लॉरेंस बिश्नोई ने धमकी देकर बदला फैसला, स्टार खिलाड़ी को डराया धमकाया
T20 World Cup में कप्तान बदलना चाहता था बोर्ड लॉरेंस बिश्नोई ने धमकी देकर बदला फैसला, स्टार खिलाड़ी को डराया धमकाया

रिपोर्ट्स की मानें तो चेन्नई में कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच मैच के दौरान मैच फिक्सिंग हुई थी और इस मैच फिक्सिंग में कनाडा के खिलाड़ी शामिल थे.

लॉरेंस बिश्नोई का था T20 World Cup 2026 फिक्सिंग में हाथ?

CBC के अनुसार इसमें आरोप लगाया गया है कि क्रिकेट कनाडा के कुछ सीनियर अधिकारी प्रशासन, टीम चयन और अन्य मामलों में गलत कामों में शामिल रहे हैं. इससे सबसे चौंकाने वाला दावा ये है कि क्रिकेट प्रशासकों और खास पदों पर खिलाड़ियों के चयन पर बिश्नोई गैंग का असर था.

रिपोर्ट के मुताबिक किसी खास खिलाड़ी का ख्याल रखने में फेल होने पर कनाडा की नेशनल टीम के एक सदस्य को गंभीर नतीजों की धमकी दी गई थी. र‍िपोर्ट के अनुसाार उस नेशनल खिलाड़ी ने सरे (ब्रिटिश कोलंबिया) के एक रेस्टोरेंट में कथित तौर पर हुई घटना के बाद बात की थी.

स्टार खिलाड़ी को मिली थी धमकी

पिछले जुलाई (2025) में करीब 25 क्रिकेटर, जो हाल ही में एक बड़े प्रांतीय टूर्नामेंट में जीत हासिल करके लौटे थे, ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में स्थित एक रेस्टोरेंट में जमा हुए. टूर्नामेंट के दो खिलाड़ी बाहर से चलकर अंदर एक मेज तक पहुंचे, जहाँ कनाडा की नेशनल टीम का एक स्टार खिलाड़ी किसी दूसरे ग्रुप के साथ डिनर कर रहा था. सोर्स के अनुसार उन्होंने दावा किया कि वे ‘बिश्नोई गैंग’ का प्रतिनिधित्व करते हैं.

रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने उस स्टार खिलाड़ी से कहा कि अगर उसने दिलप्रीत बाजवा नाम के एक युवा खिलाड़ी और मैंस की  प्रांतीय टीम और नेशनल टीम के एक अन्य खिलाड़ी के आगे बढ़ने में मदद नहीं की, तो उसे और उसके परिवार को इसके बुरे नतीजे भुगतने पड़ेंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो इसी वजह से दिलप्रीत बाजवा को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के लिए कनाडा टीम का कप्तान बनाया गया था.

 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply