Wednesday, April 22, 2026
Entertainment

Dhurandhar 2 BTS: आदित्य धर ने बनाया धांसू प्लान, फिर बॉक्स ऑफिस पर आएगा ‘धुरंधर’ का तूफान

Dhurandhar 2 BTS Release in Theatres: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का तूफान बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. इस स्पाई थ्रिलर फिल्म को रिलीज हुए 33 दिन पूरे हो चुके हैं और बावजूद इसके, ये फिल्म खूब कमाई कर रही है. वर्ल्डवाइड 1700 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने के बाद भी ‘धुरंधर 2’ का आंधी नहीं रुक रही है. ऐसे में इससे जाहिर है कि रणवीर सिंह की इस फिल्म का क्रेज लोगों में अभी भी है. ‘धुरंधर 2’ धमाकेदार सक्सेस को देखने के बाद आदित्य धर ने इसे लेकर एक तगड़ा प्लान बनाया है, जिससे ताबड़तोड़ कमाई होना तो तय है. खबर है कि ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी के क्रेज को देखते हुए अब मेकर्स ने एक बार फिर से फिल्म की कुछ झलकियां थिएटर्स में रिलीज करने की तैयारी कर ली है.

Dhurandhar 2 BTS: आदित्य धर ने बनाया धांसू प्लान, फिर बॉक्स ऑफिस पर आएगा ‘धुरंधर’ का तूफान
Dhurandhar 2 BTS: आदित्य धर ने बनाया धांसू प्लान, फिर बॉक्स ऑफिस पर आएगा ‘धुरंधर’ का तूफान

फिल्ममेकर आदित्य धर की ‘‘ (2025) और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और भारतीय सिनेमा में नए मुकाम हासिल किए हैं. इस फ्रैंचाइजी की सक्सेस के बाद आदित्य धर एक धांसू प्लान बनाया है, जिससे धुरंधर का तूफान फिर से बॉक्स ऑफिस पर आने वाला है. ‘धुरंधर’ की मेकिंग (बनाने का प्रोसेस) भी सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी, जो किसी भी भारतीय फिल्म ने नहीं किया है.

थिएटर में रिलीज होंगे ‘धुरंधर 2’ के BTS वीडियोज

बॉक्स ऑफिस पर शानदार सक्सेस के बाद अब रणवीर सिंह की फिल्म एक और अनोखा इतिहास रचने जा रही है. खबर है कि मेकर्स इस फिल्म की मेकिंग को भी यानी BTS वीडियोज को बड़े पर्दे पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं, जो भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक नया एक्सपेरिमेंट माना जा रहा है. हिंदुस्तान टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया कि ‘धुरंधर’ को लेकर लोगों में इतना क्रेज है कि मेकर्स ने फिल्म मेकिंग को भी थिएटरों में रिलीज करने का फैसला लिया है. फिल्म के सेट के पीछे के सभी फुटेज (BTS) और कलाकारों के इंटरव्यू को मिलाकर एक पूरी फीचर फिल्म तैयार की जाएगी. इसे 2026 में अगस्त से दिसंबर के बीच सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इतना ही थिएटर में आने के बाद इस फीचर फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज किया जाएगा.

इसलिए नहीं दे रहे इंटरव्यू

इसी रिपोर्ट में आगे बताया गया कि फिल्म के मेन किरदार अभी तक मीडिया इंटरव्यू इसलिए नहीं कर रहे हैं, क्योंकि उनके पहले इंटरव्यू इस BTS फिल्म का हिस्सा होंगे, जो सीधे सिनेमाघरों में रिलीज होगी. किसी भी भारतीय फिल्म के लिए यह पहली बार हो रहा है और मेकर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं कि इस फिल्म की रिलीज से पहले कोई भी BTS फ़ुटेज सोशल मीडिया पर लीक न हो.

अनाउंसमेंट का इंतजार

आदित्य धर कुछ समय से सोशल मीडिया पर अपनी टीम के लिए थैंक्यू नोट शेयर कर रहे हैं, लेकिन दिलचस्प बात ये है कि वो सिर्फ तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, वीडियो नहीं. ये शायद इस बात की तरफ इशारा करता है कि फिल्म की सारा वीडियो फुटेज अभी इसलिए बचाकर रखा जा रहा है, ताकि इसे फिल्म की मेकिंग के साथ थिएटर में रिलीज किया जा सके. हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट इसे लेकर नहीं की गई है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply