आज के समय में वजन घटाने वाली दवाओं का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. कई लोग तेजी से वजन कम करने के लिए इन दवाओं का सहारा लेते हैं, ताकि कम समय में फिट और स्लिम दिख सकें. हालांकि, इसके बावजूद कुछ लोगों को मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता और उनका वजन वैसा का वैसा ही बना रहता है. ऐसे में लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठने लगते हैं और वे परेशान भी हो जाते हैं. दरअसल, वजन घटाना एक लंबी प्रक्रिया है, जिसमें धैर्य, सही जानकारी और संतुलित प्रयास की जरूरत होती है. सिर्फ दवाओं के भरोसे रहना कई बार उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं देता, जिससे निराशा बढ़ सकती है.

कई लोग बिना पूरी जानकारी के का सेवन शुरू कर देते हैं, जो आगे चलकर उलझन बढ़ा सकता है. कुछ लोग दूसरों के अनुभव देखकर दवाएं अपनाते हैं, लेकिन हर शरीर अलग होता है, इसलिए वही तरीका सभी पर काम नहीं करत. इसके अलावा, लोग अक्सर तुरंत बदलाव की उम्मीद रखते हैं, जो वास्तविकता से अलग होता है. इसलिए जरूरी है कि इस विषय को सही तरीके से समझा जाए और बिना जल्दबाजी के सही दिशा में कदम उठाए जाएं, ताकि बेहतर और टिकाऊ परिणाम मिल सकें.
वजन घटाने वाली दवाएं लेने के बाद भी क्यों नहीं घट रहा वजन?
आरएमएल हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग में डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. सुभाष गिरि बताते हैं कि कई लोग वजन घटाने वाली दवाओं का सेवन करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें मनचाहा परिणाम नहीं मिलते. इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं. सबसे आम कारण गलत खानपान है. अगर डाइट में कैलोरी ज्यादा है, तो दवाएं असर नहीं दिखा पातीं. इसके अलावा कम फिजिकल एक्टिविटी भी वजन घटने की प्रक्रिया को धीमा कर देती है. हॉर्मोनल असंतुलन जैसे थायरॉयड या इंसुलिन रेजिस्टेंस भी वजन कम होने में रुकावट डाल सकते हैं.
कई बार लोग दवाओं का सही तरीके से या डॉक्टर की सलाह के बिना इस्तेमाल करते हैं, जिससे उनका असर कम हो जाता है. नींद की कमी और ज्यादा तनाव भी मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करते हैं, जिससे वजन घटाना मुश्किल हो जाता है. साथ ही, हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है, इसलिए दवाओं का असर भी सभी पर समान नहीं होता. इसलिए वजन घटाने के लिए सिर्फ दवाओं पर निर्भर रहने के बजाय सही डाइट, नियमित एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना जरूरी होता है.
वजन घटाने का सही और सुरक्षित तरीका क्या है?
वजन घटाने के लिए सबसे जरूरी है कि इसे सही और सुरक्षित तरीके से किया जाए. संतुलित डाइट, नियमित एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना लंबे समय तक अच्छे परिणाम देता है. अचानक बदलाव करने के बजाय धीरे-धीरे आदतों में सुधार करना ज्यादा फायदेमंद होता है.
शरीर की जरूरतों को समझते हुए सही दिशा में प्रयास करना जरूरी है. साथ ही, किसी भी नए तरीके को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना भी समझदारी होती है, जिससे आप सही रास्ते पर आगे बढ़ सकें.
ये भी जरूरी
वजन घटाने के दौरान धैर्य बनाए रखना और खुद पर भरोसा रखना बहुत जरूरी है. बार-बार तरीके बदलने या जल्दी परिणाम की उम्मीद रखने से निराशा हो सकती है.
सही जानकारी, रेगुलैरिटी और पॉजिटिव सोच इस पूरी प्रक्रिया को आसान बना सकते हैं. इसके अलावा अपनी प्रगति पर ध्यान देना और छोटे-छोटे बदलावों को भी महत्व देना मोटिवेशन बनाए रखने में मदद करता है.





