Entertainment

Yash On Ramayana VFX: रामायण के VFX की हुई बुराई, ‘रावण’ बने यश बोले- अभी तो काम जारी है

रणबीर कपूर की रामायण की पहली झलक देखने के लिए हर कोई बेताब था. हाल ही में मेकर्स ने इस मच अवेटेड फिल्म का पहला टीज़र जारी किया तो लोगों ने उम्मीदों का पहाड़ खड़ा कर लिया था. पर जब टीज़र सामने आया तो कई लोग ऐसे थे, जिन्हें ‘रामायण पार्ट 1’ के टीजर में वीएफएक्स वाला पार्ट नहीं भाया. टीज़र की आलोचना होने लगी. अब फाइनली फिल्म के को-प्रोड्यूसर और इसमें रावण का किरदार निभाने वाले यश ने वीएफएक्स की आलोचना पर रिएक्ट किया है.

Yash On Ramayana VFX: रामायण के VFX की हुई बुराई, ‘रावण’ बने यश बोले- अभी तो काम जारी है
Yash On Ramayana VFX: रामायण के VFX की हुई बुराई, ‘रावण’ बने यश बोले- अभी तो काम जारी है

एक्टर हाल ही में म्यूज टीवी से रामायण को लेकर बात कर रहे थे. इस दौरान जब फिल्म के वीएफएक्स को लेकर सवाल हुआ तो यश ने कहा, “मुझे लगता है ये वही जगह है जहां DNEG (वीएफएक्स कंपनी) की जरूरत पड़ती है. नमित जो मेरे प्रोड्यूसर पार्टनर हैं, वो इसके विशेषज्ञ हैं. इसलिए आप जो फोटोरिएलिस्टिक विजुअल की बात कर रहे हैं…और इस पर तो अभी भी काम चल रहा है. मुझे यकीन है जब ये फानल प्रोडक्ट के तौर पर बनकर तैयार होगा तो और ज्यादा बेहतर दिखेगा. हम सच में एक ऐसे प्रोडक्ट का लक्ष्य रख कर काम कर रहे हैं जो बेहतरीन हो.

DNEG ने इन फिल्मों के वीएफएक्स तैयार किए

DNEG ब्रिटिश विजुएल इफेक्ट स्टूडियो है. इस स्टूडियो ने अपने दमदार काम के लिए ऑस्कर अवॉर्ड भी जीता है. इस स्टूडियो ने इंसेप्शन, इंटरस्टेलर, एक्स मशीना, ब्लेड रनर 2049, टेनेट, हैरी पॉटर, ड्यून, ड्यून पार्ट 2 और डेथली हैलोज – पार्ट 2 जैसे प्रोजेक्ट पर काम किया है. इन फिल्मों के वीएफएक्स को दमदार बताया गया है.

यश ने देख ली पूरी फिल्म?

इस दौरान यश से रामायण पार्ट 1 के कंप्लीट कट को देखने के बारे में भी सवाल हुआ. उनसे पूछा गया कि क्या आपने पूरी फिल्म देखी है? इस पर उन्होंने कहा कि उन्होंने फिल्म का एक ठीक-ठाक वर्जन देखा है, जिसे मेकर्स और बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं. यश ने कहा, “हम इस पर काम कर रहे हैं, लेकिन आखिरी मिनट तक हम इसे और बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे. तो, हम कह सकते हैं कि हमने इसका एक काफी अच्छा वर्जन देख लिया है. लेकिन हम अभी भी इस पर काम कर रहे हैं.”

रामायण में रणबीर कपूर के अलावा सीता के किरदार में सई पल्लवी, हनुमान के किरदार में सनी देओल और रावण के किरदार में यश हैं. फिल्म में रवि दुबए लक्ष्ण का किरदार निभाते नज़र आएंगे. फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और इसका पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा. इसका दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली में आएगा.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply