सर्दियों में नॉनवेज खाना लोग ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि ये शरीर को गर्माहट देने के साथ ही प्रोटीन का सोर्स भी होता है. लखनऊ का शाही चिकन हांडी भी सर्दियों के मौसम में खूब बिकता है. मसालेदार ग्रेवी में डूबा स्मोकी फ्लेवर वाला ये चिकन पर्यटकों को भी काफी पसंद आता है. अगर लखनऊ नहीं जा पा रहे हैं तो कोई बात नहीं. घर पर ही इसे बनाएं. शेफ रणवीर बरार ने इसकी स्टेप बाय स्टेप रेसिपी बताई है.

चिकन लवर हैं और कुकिंग भी पसंद है तो आपके लिए ये और भी बेस्ट है कि आप एक बार शाही चिकन हांडी ट्राई करें. वीकेंड पर इसे बनाया जा सकता है. फैमिली, दोस्तों को खिलाएं और खुद भी इसका जायका लें. चलिए देख लेते हैं रेसिपी.
पेस्ट के लिए इनग्रेडिएंट्स
ज़रूरत के अनुसार पानी, स्वादानुसार नमक, 34 मध्यम प्याज , 1215 काजू, 12 छोटी चम्मच घी, 3 हरी इलायची, ¼ जावित्री
चिकन मेरिनेशन के लिए
900 ग्राम चिकन , स्वादानुसार नमक, ½ बड़ा चम्मच देगी लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 1 बड़ा चम्मच अदरकलहसुन का पेस्ट, 12 बड़े चम्मच तेल, 2 बड़े चम्मच दही
शाही चिकन हांडी के लिए
- ¼ कप तेल
- 2 तेजपत्ता
- 3 मध्यम प्याज
- तैयार पेस्ट
- तैयार दही का मिश्रण
- स्वादानुसार नमक
- मैरिनेट किया हुआ चिकन
- 12 कप गर्म पानी
- 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया के डंठल
- तैयार तड़का
दही के मिश्रण के लिए
- 1 ½ कप दही
- 2 बड़े चम्मच धनिया पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच अदरकलहसुन का पेस्ट
तड़के के लिए
- 12 बड़े चम्मच तेल
- 56 भावनगरी मिर्च
- 2 हरी मिर्च
- 1 इंच अदरक
- स्मोक के लिए कोयला
- 1 छोटी चम्मच घी
गार्निश के लिए
- चिली ऑयल
- हरा धनिया
नोट करें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी
पेस्ट बनाने का तरीका
एक पैन में जरूरत के अनुसार पानी, स्वादानुसार नमक, प्याज और काजू डालें. इसे 45 मिनट तक या प्याज़ के पारदर्शी होने तक उबालें. प्याज और काजू को छान लें और एक कटोरे में निकाल लें. इसमें घी, हरी इलायची और जावित्री डालें. अच्छी तरह मिलाएं. इस मिश्रण को मिक्सर ग्राइंडर जार में डालें और पीसकर एक चिकना और बारीक पेस्ट बना लें. इसे आगे इस्तेमाल के लिए अलग रख दें।
चिकन मैरिनेशन का तरीका
एक कटोरे में चिकन, स्वादानुसार नमक, देगी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अदरकलहसुन का पेस्ट, तेल और दही डालें. अच्छी तरह मिलाएं और इसे ढककर रख दें ताकि ये अच्छे से कुछ देर मैरीनेट हो जाए.
दही का मिश्रण तैयार करें
एक कटोरे में दही, अदरकलहसुन का पेस्ट और धनिया पाउडर डालें. अच्छी तरह मिलाएं. इसे आगे इस्तेमाल के लिए अलग रख दें।
शाही चिकन हांडी के लिए प्रोसेस
एक हांडी में तेल डालें और तेल गरम होने पर उसमें तेजपत्ता, प्याज डालें. 45 मिनट तक या प्याज के हल्का भूरा होने तक पकाएं. इसमें तैयार किया हुआ काजूप्याज का पेस्ट, दही का मिश्रण और स्वादानुसार नमक डालें.मसाले से तेल अलग होने तक पकाएं. अब इसमें मैरिनेट किया हुआ चिकन, गर्म पानी और धनिए के नरम डंठल डालें. इसे 1215 मिनट तक या चिकन के नरम होने तक पकने दें.अंत में भावनगरी मिर्च, हरी मिर्च, अदरक और बाकी बताए तड़का इनग्रेडिएंट्स को तेल में भूनकर हांडी में डाल दें और एक उबाल आने दें.
हांडी के अंदर एक स्टील की कटोरी रखें और उसमें जलता हुआ कोयला डालें. कोयले पर थोड़ा घी डालें, ढक्कन से ढक दें और चिकन को कुछ देर तक स्मोकी फ्लेवर सोखने दें. बस तैयार है आपका शाही हांडी चिकन.
सर्व करने का तरीका
हांडी चिकन को परोसने वाली डिश या कटोरे में निकालें. ऊपर सो थोड़ा सा चिली ऑयल डालें और धनिए की पत्तियों से गार्निश करें. इसे आप नान या तंदूरी रोटी के साथ गरमागरम परोसें.