बुधवार, 18 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
पश्चिमी यूपी में अखिलेश के लिए क्यों जरूरी हैं आजम खान? मुस्लिम सियासत में फिर बढ़ेगा प्रभाव​ | Rahul Gandhi Speech: अमेरिका में राहुल गांधी ने कहा- भारत आर्थिक तबाही के कगार पर! आज का भारत वह भारत नहीं है​ | यूपी में वोटर लिस्ट में नाम खोजना हुआ आसान, अब Searchable PDF में मिलेगी मतदाता सूची​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति… पटना में बेवफा बीवी ने करा दी हत्या, BF ने हॉयर किए थे शूटर​

बिहार की राजधानी पटना के इरफान हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने इरफान की पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को अरेस्ट किया है. हालांकि वारदात को अंजाम देने वाले दोनों शूटर अभी फरार हैं. पुलिस ने उनकी पहचान कर ली है. अब पुलिस की अलग अलग टीमें इन शूटरर्स […]

बिहार की राजधानी पटना के इरफान हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने इरफान की पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को अरेस्ट किया है. हालांकि वारदात को अंजाम देने वाले दोनों शूटर अभी फरार हैं. पुलिस ने उनकी पहचान कर ली है. अब पुलिस की अलग अलग टीमें इन शूटरर्स की गिरफ्तारी और वारदात में इस्तेमाल हथियार की तलाश में दबिश दे रही हैं.

पुलिस के मुताबिक 10 नवंबर की रात करीब साढ़े 11 बजे पेशे से ड्राइवर इरफान की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. वारदात के वक्त इरफान अपने घर में था. बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने पहले मकान का दरवाजा खटखटाया और जैसे ही दरवाजा खुला, बदमाशों ने इरफान को गोली दाग दी. अचानक हुई इस फायरिंग से पास पड़ोस में हड़कंप मच गया, लेकिन जब तक लोग अपने घरों से बाहर निकलते, बदमाश वापस अपनी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए.

48 घंटे के अंदर हुई गिरफ्तारी

दानापुरदो के एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार झा के मुताबिक पुलिस ने महज 48 घंटे में इस वारदात का खुलासा किया है. पुलिस ने इरफान की पत्नी और उसके प्रेमी करण कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, इस दौरान दोनों ने पहले तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद वारदात को कबूल लिया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी करण के एक नाबालिग रिश्तेदार को भी हिरासत में लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

पुलिस के मुताबिक इरफान की पत्नी और करण के करीब दो साल से अवैध संबंध थे. इसमें इरफान बाधा बन रहा था. ऐसे में इरफान की पत्नी ने करण के साथ मिलकर इरफान को रास्ते से हटाने की साजिश रची. वहीं पुलिस को गुमराह करने के लिए इरफान की पत्नी ने झूठी कहानी सुना दी थी. बताया था कि एक साल पहले मौदाही गांव के पास गोलीबारी में इरफान बच गया था. जब पुलिस ने इस एंगल पर जांच की तो पता चला कि ऐसी कोई घटना ही नहीं हुई थी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY