बुधवार, 11 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Shamli News: 3 बहनों का इकलौता सहारा छिना, भैया दूज पर भाई की पीट-पीटकर हत्या; बहन के ससुराल वालों पर आरोप​ | Yogi Vs Akhilesh: उत्तराखंड की बेटी न आई होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर तंज​ | Kirti Azad Ram Controversy: राम-सीता पर कीर्ति आजाद के बयान से गरमाई सियासत, सुधांशु त्रिवेदी बोले- TMC के ‘जॉनी जॉनी यस पापा’ सदस्य नहीं समझेंगे रामायण​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘वर्ग विशेष के वोट के लिए करते हैं काम’, SIR को लेकर मंत्री रविंद्र जायसवाल का अखिलेश पर हमला​

यूपी सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल ने पहले SIR पर सवाल उठाया था और अब मतदाता सूची में कुछ लोगों के नाम कटने पर उन्होंने कहा कि पहले घुसपैठियों को नहीं हटाया गया था, लेकिन इस SIR में घुसपैठिए निकाले गए. उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्ग विशेष के 17 करोड़ और […]

यूपी सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल ने पहले SIR पर सवाल उठाया था और अब मतदाता सूची में कुछ लोगों के नाम कटने पर उन्होंने कहा कि पहले घुसपैठियों को नहीं हटाया गया था, लेकिन इस SIR में घुसपैठिए निकाले गए. उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्ग विशेष के 17 करोड़ और तीन करोड़ बांग्लादेशी हैं और 20 करोड़ के लिए विपक्ष भारत के खिलाफ बोलता है. उन्होंने कहा कि SIR के बाद जो लिस्ट आई थी, उसमें मुझे शंका हुई थी, लेकिन जांच में उसकी गड़बड़ी पता चली, सब समुदाय विशेष के थे.

रविंद्र जायसवाल ने कहा, ‘मेरी विधानसभा में 9600 वोट डुप्लीकेट मिले, सभी एक वर्ग विशेष के थे. आधार कार्ड से मैच न करने पर इसका पता चला. विपक्ष के शह पर अल्पसंख्यक वर्ग फिर से अपना नाम दो जगह जुड़वाने की कोशिश कर रहा है’. उन्होंने संविदा कर्मचारियों पर विपक्ष के षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री के परिवार के ही वोट दो अलगअलग बूथ पर भेज दिए गए. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग अगर हमारे इशारे पर काम करता तो मेरे ही परिवार का वोट दो जगह नहीं बांट देता.

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

मंत्री ने कहा कि स्नातक शिक्षक की लिस्ट में भी 900 लोग मतदाता सूची में नहीं थे, जिन्होंने अप्लाई भी किया था. उन्होंने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव एक वर्ग विशेष के वोट के लिए काम करते हैं, अयोध्या जाने की बात उनका दोहरा चरित्र दिखाती है.

सपा सांसद ने बीजेपी पर बोला हमला

वहीं, सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने अखिलेश यादव के अयोध्या जाने पर कहा कि भगवान राम का दर्शनपूजन व्यक्तिगत आस्था का विषय है, अखिलेश यादव भगवान राम में पूर्णतः विश्वास रखते हैं. उन्होंने कारसेवकों पर गोली चलवाने के सवाल पर कहा कि बीजेपी के सांसद/मंत्री जितेंद्र सिंह ने सदन में स्वीकार किया है कि कोई मंत्री गोली चलाने का आदेश नहीं देता. उन्होंने कहा कि जब छात्रों पर पैलेट गन चले, तब केंद्र सरकार का ये जवाब था और अयोध्या पर वहीं जवाब समाजवादी पार्टी का भी है.

SIR और वोटर लिस्ट में मतदाताओं के नाम कटने के सवाल पर सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा, ‘जो पीड़ित है, दुखी है और जिसके साथ अन्याय हुआ है, वो हमारा साथी है. मुख्यमंत्री भी पीड़ितों के श्रेणी में आ गए हैं. हमने बिहार के SIR से सबक लिया, हमने SIR के खिलाफ आंदोलन भी किया और हमारे बूथ लेवल कार्यकर्ता भी सजग रहे. मुख्यमंत्री अपनी चिंता करें कि केंद्र उन्हें रहने देगा कि नहीं रहने देगा’.

‘मुख्यमंत्री के पास आंकड़े कहां से आए’

उन्होंने सीएम योगी पर हमला बोलते हुए कहा, ‘मुख्यमंत्री के पास आंकड़े कहां से आए, ये बड़ा सवाल है. चुनाव आयोग ने दिया या केंद्र से उन्हें मिला है? किसके इशारे पर मतदाता डिलीट हुए. कहीं केंद्र के इशारे पर तो नहीं हुए? अगर केंद्र के इशारे पर हुआ तो क्या केंद्र नहीं चाहता कि वो तीसरी बार मुख्यमंत्री बनें? चुनाव आयोग कोई जवाब नहीं दे रहा, उनके बदले बीजेपी जवाब दे रही है. सीएम योगी पीड़ित हैं और जो पीड़ित है, दुखी है और सताया हुआ है, वो हमारा साथी है’.

2027 में पिंडरा से चुनाव लड़ेंगे अजय राय

वोटर लिस्ट में हिंदू नाम कटने पर कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा, ‘आज प्रदेश और केंद्र में बीजेपी की सरकार है, अधिकारियों की जांच करवा लें. आपके अधीन लोग SIR में शामिल थे, सरकार तब सो रही थी या कर्मचारियों ने अपना काम नहीं किया. योगी जी जांच करवाएं और कार्रवाई करवाएं, किसी का नाम कटना नहीं चाहिए. बिना जांच कराए कोई आरोप लगाना गलत है. किसी का वोट कटना उसके अधिकार से वंचित करना है, ऐसा नहीं होना चाहिए’. उन्होंने यह भी कहा कि 2027 में वह पिंडरा से निश्चित ही चुनाव लड़ेंगे.

सोनिया गांधी की किताब को लेकर बीजेपी पर हमला

अजय राय ने सोनिया गांधी की किताब को लेकर बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी अपने बनाए नियम खुद तोड़ती है, इसलिए उसे सोनिया गांधी की किताब से दिक्कत हो रही है. उन्होंने कहा, ‘सोनिया गांधी ने देश के प्रधानमंत्री पद को ठुकरा दिया था, इतना बड़ा त्याग किया और मनमोहन सिंह जैसे सबसे योग्य व्यक्ति को उन्होंने प्रधानमंत्री बनाया’.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY