उत्तर प्रदेश के बिजनौर में प्रसिद्ध कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। विदुर कुटी के पास गंगा तट पर वैदिक मंत्रोच्चार और विधिविधान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पंचायत प्रशासक साकेंद्र प्रताप सिंह, नहटौर विधायक ओम कुमार, धामपुर विधायक अशोक राणा और बीजेपी जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने मेला परिसर में फीता काटा। इसके बाद गंगा तट पर पूजाअर्चना कर मेले की शुरुआत की।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
इस मौके पर जिला पंचायत प्रशासक साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला जिले की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का अहम हिस्सा है। यह मेला आस्था और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और आनेजाने के लिए जिला पंचायत और प्रशासन की ओर से जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
विधायकों ने श्रद्धालुओं से की अपील
नहटौर विधायक ओम कुमार ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा का पर्व भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। इस अवसर पर दूरदूर से श्रद्धालु मां गंगा में स्नान करने पहुंचते हैं।
धामपुर विधायक अशोक राणा ने कहा कि यह मेला जिले की आस्था और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से साफसफाई बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की।
ये खबर भी पढ़ें:
मां गंगा के प्रति आस्था का प्रतीक है मेला
बीजेपी जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने कहा कि मां गंगा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था का प्रमुख आधार हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। उन्होंने श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मेले को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ जिला पंचायत और जिला प्रशासन के अधिकारीकर्मचारी, बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।