शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी, BSE और बॉम्बे हाईकोर्ट भी निशाने पर​ | ‘वोट का अधिकार छीनने के लिए पहले SIR, फिर SSR कराया’, अखिलेश का आरोप​ | Diwali Puja में मां लक्ष्मी को क्यों चढ़ाते हैं खील-बताशे, जानिए इसके पीछे का धार्मिक महत्व​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

लंबी लाइन और माता के जयकारे… धनतेरस पर खुले अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट, उमड़ा जनसैलाब​

Varanasi Annapurna Mata Temple: धनतेरस के अवसर पर आज शिव की नगरी काशी यानी वाराणसी में मां अन्नपूर्णा देवी के कपाट खुल गए हैं. मां के कपाट खुलने का श्रद्धालुओं को साल भर इंतजार रहता है. अन्नपूर्णा देवी के दर्शन साल में केवल पांच दिन होते हैं. इसकी शुरुआत धनतेरस के दिन से होती है. […]

Varanasi Annapurna Mata Temple: धनतेरस के अवसर पर आज शिव की नगरी काशी यानी वाराणसी में मां अन्नपूर्णा देवी के कपाट खुल गए हैं. मां के कपाट खुलने का श्रद्धालुओं को साल भर इंतजार रहता है. अन्नपूर्णा देवी के दर्शन साल में केवल पांच दिन होते हैं. इसकी शुरुआत धनतेरस के दिन से होती है. काशी आ रहे लाखों श्रद्धालुओं के लिए यह एक विशेष अवार होता है.

जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात से ही माता अन्नपूर्णा देवी मंदिर के आसपास बैरिकेडिंग्स और सुरक्षा घेरे के बीच श्रद्धालुओं की लाइनें लगनी शुरू हो गईं थीं. आज सुबह पांच बजे से मंदिर में दर्शन शुरू हुए तो श्रद्धालुओं में अलग ही उत्साह देखने को मिला. मंदिर के प्रवेश मार्ग के दोनों तरफ लगभग एक किलोमीटर तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी थीं और घंटों का इंतजार था.

दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ काशी पहुंच रही

इसके बाद भी श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई और उनका कहना है उन्हें कोई समस्या नहीं है. श्रद्धालुओं का कहना है कि साल में एक बार ये विशेष अवसर आता है, जब उन्हें मां अन्नपूर्णा के खजाने से सिक्के और प्रसाद मिलते हैं. माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ काशी पहुंच रही है. ऐसे में पुलिस ने अन्नपूर्णा देवी मंदिर के आस पास कड़े सुरक्षा इंतजाम रखे हैं.

श्रद्धालुओं को मिल रहे हैं आरान से दर्शन

मुख्य मार्ग के दोनों ओर स्टील बैरकेड्स लगाकर घेरे बनाए गए हैं. बल्लियां लगाकर भीड़ को नियंत्रित रखने के उपाय किए गए हैं. 1010 मिनट के गैप पर ही दोनों तरफ से लोगों को छोड़ा जाता है, वो भी सीमित संख्या में. यही कारण है कि हजारों की भीड़ के बावजूद मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर किसी तरह की धक्का मुक्की या अव्यवस्था नहीं है. श्रद्धालु आराम से दर्शन करने के लिए जा रहे हैं और शांतिपूर्ण दर्शन कर रहे हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY