मंगलवार, 3 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP: मुरादाबाद में बेकाबू पिकअप ने 6 बच्चों को रौंदा, 2 की मौत; 4 घायल… पकौड़ी के ठेले में मारी टक्कर​ | दिवाली पर गरीबों को यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, मिलेगा फ्री एलपीजी सिलेंडर​ | ग्रेटर नोएडा: PNB के खातों से 10.24 करोड़ गायब! CBI ने महिला बैंककर्मी समेत 2 को किया गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

Dhanteras पर खाली बर्तन घर लाना क्यों माना जाता है अशुभ, यह है इसके पीछे का धार्मिक कारण​

धनतेरस पर्व से दिवाली की शुरुआत हो जाती है। अब तो दिवाली का त्योहार बेहद नजदीक आ चुका है। धनतेरस का त्योहार सुखसमृद्धि, धन और सौभाग्य की कामना के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन सोना, चांदी, बर्तन और अन्य धातुओं की खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। कार्तिक मास […]

धनतेरस पर्व से दिवाली की शुरुआत हो जाती है। अब तो दिवाली का त्योहार बेहद नजदीक आ चुका है। धनतेरस का त्योहार सुखसमृद्धि, धन और सौभाग्य की कामना के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन सोना, चांदी, बर्तन और अन्य धातुओं की खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है।

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतरेस का पर्व मनाया जाता है। वैसे इस दिन को भगवान कुबेर की पूजा का दिन भी माना जाता है।

माना जाता है कि इस दिन बर्तनों की खरीदारी से घर में सौभाग्य और माता लक्ष्मी का वास होता है और इससे संबंधित एक ऐसी लोकमान्यता भी प्रचलिच है, धनतेरस के दिन जब भी कोई बर्तन या धातु खरीदी जाए, तो उसे खाली घर लेकर नहीं आना चाहिए। उसमें कुछ न कुछ जरुर भर दें। खाली बर्तन को रिक्तता या अभाव यानी दरिद्रता की निशानी मानी जाती है। आइए आपको इस परंपरा से संबंधित जरुरी बातें बताते हैं।

खाली बर्तन घर न लाने के कारण

धार्मिक मान्यता के अनुसार, धनतेरस पर खाली बर्तन लेकर आना शुभ नहीं होता है। कहा जाता है कि आप इस बर्तन में कोई पूजा की जरुरी साम्रगी रखें और फिर अपने घर में प्रवेश करें। इसके पीछे ये कारण भी है

पूर्णता का उत्सव

धनतेरस से लेकर दिवाली का पर्व माता लक्ष्मी के स्वागत और जीवन में पूर्णता का उत्सव है। इसलिए जब बर्तन की खरीदारी की जाती है, तो घर की पूर्णता के लिए खाली बर्तन लाने से मना किया गया है।

अन्न और धन का प्रतीक

जब आप धनतेरस पर बर्तन खरीदें, तो बर्तन में जल, चावल, थोड़े से सिक्के, या कम से कम अन्न जैसे गेहूं या चावल भरकर घर लेकर आना, इस बात का प्रतीक है कि हमारे घर पर पूरे साल अन्न और धन से भरा रहे।

श्री गणेश और बरकत

माना जाता है कि जब कोई नया बर्तन खरीदते हैं और उसमें अन्न या जल भरकर घर में प्रवेश करते हैं, तो वह श्री गणेश और बरकत का जीवंत प्रतीक है।

सकारात्मक ऊर्जा

धनतेरस पर खाली बर्तन घर पर न लाने से हमारे मन में सकारात्मक ऊर्जा और भविष्य के लिए एक सकारात्मक संकल्प को दर्शाती है। जिस समय बर्तन की खरीदारी करके उसी किसी भी सामग्री से पूर्ण करके घर लेकर जाया जाता है, तो माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी लाता है और ऐसे में घर धनधान्य से भरा रहता है। 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY