आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केले में विटामिन सी, प्रोटीन, विटामिन बी6, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। अगर आप सही मात्रा में और सही तरीके से केले को अपने डाइट प्लान में शामिल करते हैं, तो आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि केले का सेवन सिर्फ एनर्जी लेवल्स को बूस्ट करने के लिए किया जाता है। अगर आप भी इस गलतफहमी का शिकार हैं, तो आपको इस आर्टिकल को जरूर पढ़ लेना चाहिए।

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद- क्या आप ब्लड प्रेशर की समस्या पर काबू पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आप केले का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। केले में मौजूद तमाम पोषक तत्व दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं। इस फल का सेवन करने से किडनी की सेहत पर भी पॉजिटिव असर पड़ सकता है। किडनी स्टोन के रिस्क को कम करने के लिए भी इस फल को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है।
गौर करने वाली बात- केला हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में भी मददगार साबित हो सकता है। अगर आप लंबे समय तक अपनी बोन हेल्थ को स्ट्रॉन्ग बनाए रखना चाहते हैं, तो इस फल का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। विटामिन सी से भरपूर केला आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी असरदार साबित हो सकता है। कमजोर इम्यूनिटी होने पर केले का सेवन करने की सलाह दी जा सकती है।
गट हेल्थ के लिए फायदेमंद- केला आपकी गट हेल्थ पर पॉजिटिव असर डाल सकता है। क्या आपको अक्सर कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है? अगर हां, तो केले को डाइट प्लान का हिस्सा बना लीजिए और पेट से जुड़ी इस समस्या से छुटकारा पाइए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्ट्रेस लेवल को कम करने के लिए केले का सेवन किया जा सकता है यानी केला मूड को सुधारने में भी कारगर साबित हो सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।





