Wednesday, April 15, 2026
Entertainment

Ahaan Panday New Movie: जिस डायरेक्टर ने चमकाई किस्मत, उसके साथ फिर से फिल्म करेंगे अहान पांडे

Ahaan Panday Mohit Suri New Film: अहान पांडे ने ‘सैयारा’ से जैसा धमाका किया था, अब वैसा ही कुछ अहान पांडे दोबारा करने जा रहे हैं. अहान पांडे ने एक बार फिर उसी डायरेक्टर से हाथ मिलाया है, जिसने एक्टर की किस्मत चमकाई थी और वो कोई और नहीं, बल्कि मोहित सूरी ही हैं. जी हां… अहान पांडे ने एक बार फिर ‘सैयारा’ के डायरेक्टर मोहित सूरी के साथ फिल्म करने जा रहे हैं. दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म में भी अहान पांडे लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे. ऐसे में मोहित-अहान के दूसरे कोलैबोरेशन से बॉक्स ऑफिस पर धमाका होना तो तय है.

Ahaan Panday New Movie: जिस डायरेक्टर ने चमकाई किस्मत, उसके साथ फिर से फिल्म करेंगे अहान पांडे
Ahaan Panday New Movie: जिस डायरेक्टर ने चमकाई किस्मत, उसके साथ फिर से फिल्म करेंगे अहान पांडे

अहान पांडे की बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए यश राज फिल्म्स ने एक बार फिर उनपर दांव लगाने की तैयारी कर ली है. यश राज फिल्म्स एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लेकर आ रहा है, जिसे मोहित सूरी डायरेक्ट करेंगे और अहान पांडे लीड रोल में होंगे. हालांकि, अहान पांडे इस वक्त अली अब्बास जफर के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म कर रहे हैं.

अहान और मोहित सूरी की दूसरी फिल्म

अहान पांडे के पास इस वक्त फिल्मों के ऑफर की लाइन लगी हुई है. अहान पांडे के पास दूसरी फिल्म पहले से ही है और अब उन्हें तीसरी फिल्म भी मिल गई है. अहान पांडे की तीसरी फिल्म मोहित सूरी के साथ होने वाली है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अहान पांडे यश राज फिल्मस के लिए मोहित सूरी के अगले रोमांटिक ड्रामा में लीड रोल निभाएंगे. मोहित सूरी ने अपनी इस नई फिल्म की कहानी पहले लिख ली थी, जो एक रोमकॉम थी, जिसमें बड़ा लड़का और छोटी लड़की की कहानी थी. लेकिन जिस एक्टर के साथ उन्होंने प्लान किया था, उसके साथ बात नहीं बन पाई.

पहले ही लिखी गई थी कहानी

इसके बाद फिल्म पर दोबारा काम किया गया और आदित्य चोपड़ा ने अहान के साथ एक और रोमांटिक फिल्म बनाने का आइडिया दिया. ‘सैयारा’ जैसी ब्लॉकबस्टर देने के बाद फैंस को मोहित सूरी और अहान पांडे की अगली फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं. मोहित सूरी के इस प्रोजेकेट के लिए पहले कई एक्टर्स के नाम चल रहे थे, लेकिन अब अहान को कास्ट कर लिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहित सूरी अब अहान पांडे के हिसाब से स्क्रिप्ट को फिर से लिख रहे हैं और उम्मीद है कि फिल्म 2026 के आखिर तक फ्लोर पर चली जाएगी.

अली अब्बास के साथ फिल्म करेंगे पूरी

इस टाइमलाइन के हिसाब से ये फिल्म तब शुरू होगी जब अहान, अली अब्बास जफर के साथ यश राज फिल्म्स की अपनी मौजूदा एक्शन-रोमांस फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेंगे. अहान और अब्बास की अपकमिंग एक्शन फिल्म का टाइटल अभी रिवील नहीं किया गया है. लेकिन कहा जा रहा है कि इसमें अहान एक गैंगस्टर का रोल निभाएंगे. इस तरह मोहित सूरी की ये फिल्म इस बैनर के साथ उनका लगातार तीसरा प्रोजेक्ट होगी.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply