रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
गुम हुआ मोबाइल तलाशना था… चाचा-भतीजे ने रची 5.50 लाख रुपये लूट की फर्जी कहानी, 4 घंटे तक पुलिस को दौड़ाया​ | Israel Airstrike: सीजफायर के बीच इजरायल का बड़ा हमला, हमास कमांडर समीर अबू यूनिस की मौत, दक्षिण गाजा में हुआ ड्रोन अटैक​ | US Diesel Price: रिकॉर्ड हाई के बाद अमेरिका में सस्ता हुआ डीजल, अचानक कैसे गिरे दाम?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

यूपी में शुरू होगी जनगणना की स्वगणना… घर बैठे 30 नवंबर तक भर सकेंगे परिवार का पूरा ब्योरा​

उत्तर प्रदेश में जनगणना2027 की तैयारियों के तहत 16 नवंबर से स्वगणना की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. इसके तहत प्रदेश के लोग घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए अपने परिवार और सदस्यों की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। यह सुविधा 16 से 30 नवंबर तक उपलब्ध रहेगे. प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा […]

उत्तर प्रदेश में जनगणना2027 की तैयारियों के तहत 16 नवंबर से स्वगणना की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. इसके तहत प्रदेश के लोग घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए अपने परिवार और सदस्यों की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। यह सुविधा 16 से 30 नवंबर तक उपलब्ध रहेगे.

प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा ने बताया कि लोगों को जनगणना पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर मोबाइल OTP के माध्यम से सत्यापन करना होगा. ऑनलाइन फॉर्म जमा होने के बाद एक विशेष स्वगणना पहचान संख्या जारी होगी, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी होगा. स्वगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक दिसंबर से 4 जनवरी 2027 तक जनगणना कर्मी घरघर पहुंचेंगे और दर्ज की गई जानकारियों का सत्यापन करेंगे. खास बात यह है कि ऑनलाइन स्वगणना करना अनिवार्य नहीं है. जो परिवार पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज नहीं करेंगे, उनके घर पहुंचकर गणनाकर्मी स्वयं विवरण एकत्र करेंगे.

स्वगणना में पूछे जाने वाले 40 सवाल

जनगणना के दूसरे चरण में, परिवार और उसके सदस्यों के बारे में 40 सवाल पूछे जाएंगे. इनमें परिवार के सदस्यों के नाम, उम्र, लिंग, आपसी रिश्ते, वैवाहिक स्थिति, शिक्षा, रोजगार, मातृभाषा, दिव्यांगता की स्थिति और अन्य सामाजिकआर्थिक विवरण शामिल होंगे. इसके अलावा, जाति से जुड़ी जानकारी भी जुटाई जाएगी। इसका उद्देश्य जनसंख्या के आकार के साथसाथ लोगों की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक स्थिति के बारे में डेटा इकट्ठा करना है.

स्वगणना प्रक्रिया को कैसे पूरा करें:

  1. सबसे पहले, वेबसाइट https://se.census.gov.in पर जाएं.
  2. राज्यों के विकल्पों में से ‘उत्तर प्रदेश’ चुनें.
  3. घर के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  4. अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP का उपयोग करके सत्यापन करें.
  5. अपनी पसंदीदा भाषा चुनें.
  6. अपने घर का पता दें और डिजिटल मैप पर अपनी लोकेशन को चिह्नित करें.
  7. घर के सभी सदस्यों से संबंधित सवालों के जवाब दें.
  8. सभी जानकारी की जांच करें और फॉर्म सबमिट करें.
  9. जनरेट हुई SE ID को सुरक्षित रखें और गणना करने वाले के आने पर उन्हें यह ID दें.

ID को सुरक्षित रखना होगा

इस ID को सुरक्षित रखना होगा. जब गणना करने वाले आपके घर आएं, तो आपको उन्हें यह नंबर देना होगा. इसके आधार पर, वे पहले से दर्ज की गई जानकारी की पुष्टि करेंगे. इससे परिवार को सारी जानकारी दोबारा देने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY