मंगलवार, 10 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Pakistan China Dam: पाकिस्तान में ढह गया डैम, चीन की कंपनी बना रही थी, इलाके में बाढ़ के हालात​ | Kawasaki की नई बाइक भारत में लॉन्च, कीमत है 7.83 लाख रुपए, 649cc का इंजन​ | Banda News: बड़े भाई को नदी में डूबता देख छोटे ने लगाई छलांग, फिर मौसेरा भाई भी कूदा; तीनों की मौत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे पर 40 फीट खाई में गिरी बस, 2 की मौत… 40 से ज्यादा गंभीर घायल​

Agra Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह भीषण हादसा हो गया. यहां यात्रियों से भरी बस पलटकर 40 फीट गहरी खाई में गिर गई. इस बस में 5060 यात्री सवार थे. बस राजस्थान के भिवाड़ी से बिहार के सिवान जा रही थी. सभी लोग छठ पर्व के लिए अपनेअपने […]

Agra Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह भीषण हादसा हो गया. यहां यात्रियों से भरी बस पलटकर 40 फीट गहरी खाई में गिर गई. इस बस में 5060 यात्री सवार थे. बस राजस्थान के भिवाड़ी से बिहार के सिवान जा रही थी. सभी लोग छठ पर्व के लिए अपनेअपने घर जा रहे थे ये हादसा जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर पारा थाना क्षेत्र में जीरो पॉइंट पर हुआ.

हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. 40 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हैं. मौके पर कई घायलों को रोतेबिलखते देखा गया. इनमें कई बच्चे भी शामिल हैं. 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी और SDRF की 2 टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं. शुरुआती जांच में हादसे का कारण टायर फटना बताया जा रहा है. घायलों को रेस्क्यू किया जा रहा है. लोगों की भारी भीड़ है. आगरा एक्सप्रेसवे से निकलने वाले लोग नीचे उतर आए हैं. पुलिस उन्हें हटा रही है, लेकिन लोग जमा हैं.

मौके पर कई ऐंबुलेंस मौजूद

जेबीसी द्वारा बस के चारों तरफ से मलबा हटाने का काम भी जारी है. ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि घायलों को रेस्क्यू करने में कोई परेशानी न आए. मौके पर कई ऐंबुलेंस हैं. आलमबाग से 1 फायर टेंडर, सरोजनीनगर से 1 रेस्क्यू वेहिकल, हजरतगंज से MDRV मौके पर मौजूद है. जानकारी के अनुसार, अब तक बस में सवार 32 यात्री केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर भेजे जा चुके हैं.

बस के शीशे तोड़कर घायलों को निकाला गया

जिन 32 लोगों को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर भेजा चुका है, उनमें से 6 लोगों की पहचान हुई है. उनके नाम अंकित कुमार, नीतू, अंशू , सीमा , प्रियांशु , प्रदीप कुमार है. बस के अंदर घुसी SDRF की टीम ने शीशों को तोड़कर घायलों को खिड़कियों से बाहर निकाला. इसके बाद पुलिसवालों ने वहां से सीधे स्ट्रेचर पर ले जाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया. राजस्थान के भिवाड़ी से बिहार का सिवान करीब 1000 किलोमीटर दूर है.

एक व्यक्ति से 4800 रुपये किराया लिया गया है. फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार, बस का नंबर BR 28 P 4332 है. मालिक गोपालगंज का रहने वाला टुनटुन शाह है. स्थानीय पुलिस बल भी बड़ी संख्या में हादसे वाली जगह पर मौजूद है. घटनास्थल पर जॉइंट सीपी सहित कई अधिकारी भी पहुंचे हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY