: खरीदने से पहले अब ग्राहकों को पता चल सकेगा कि उनमें चीनी , नमक या फैट की मात्रा ज्यादा है या नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण लगाने का निर्देश दिया है। इसके तहत ज्यादा चीनी, नमक या फैट वाले खाद्य पदार्थों के पैकेट पर लाल रंग का छह कोनों वाला निशान लगाया जाएगा। इसमें संबंधित सामग्री की तस्वीर के साथ ‘हाई शुगर’ , ‘हाई सॉल्ट’ या ‘हाई फैट’ और फैट के लिए सैचुरेटेड फैट को आधार बनाया जाए। कोर्ट ने FSSAI को वैज्ञानिक जांच ) के आधार पर इनकी सीमा यानी थ्रेशोल्ड लिमिट दोबारा तय करने का निर्देश भी दिया है।

जनहित याचिका पर आया फैसला
यह मामला ‘3S एंड आवर हेल्थ सोसाइटी’ नाम के पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट की जनहित याचिका से जुड़ा है। ट्रस्ट ने पैकेट और डिब्बों में बिकने वाले खाद्य पदार्थों पर जरूरी चेतावनी लेबल लगाने की मांग की थी। याचिकाकर्ता की ओर से एडवोकेट राजीव शंकर द्विवेदी ने पक्ष रखा था। कोर्ट ने 28 सितंबर को मामले में फैसला सुरक्षित रखा था।
दो चरणों में लागू करने का था प्रस्ताव
FSSAI ने इस व्यवस्था को दो चरणों में लागू करने का प्रस्ताव दिया था। पहले चरण में उन प्रोडक्ट्स पर लाल निशान लगाने की बात थी, जिनमें चीनी, नमक और फैट में से कम से कम दो चीजें तय सीमा से ज्यादा होंगी। इसमें अधिक मीठी कोल्ड ड्रिंक्स का मतलब है पैकेट के सामने की तरफ पोषण संबंधी जानकारी देना। अभी ज्यादातर प्रोडक्ट्स में कैलोरी , फैट , प्रोटीन , शुगर और सोडियम की जानकारी पीछे या किनारे दी जाती है। लाल चेतावनी निशान से ग्राहकों को अनहेल्दी फूड पहचानने में आसानी होगी।
प्रस्ताव के मुताबिक, शुद्ध घी , खाद्य तेल , साधारण नमक , चीनी , गुड़ और शहद जैसी कुछ चीजों को इस लेबल से छूट मिल सकती है। HFSS Food यानी हाई फैट, हाई शुगर और हाई सॉल्ट वाले खाद्य पदार्थों की पहचान के लिए ICMRNIN की ‘डायट्री गाइडलाइंस फॉर इंडियंस, 2024’ को आधार बनाया जाएगा।
ये भी पढ़े: