शनिवार, 7 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
भव्य दीपोत्सव से जगमगाई अयोध्या, लेजर शो ने बांधा समां, 30 लाख दीयों की रोशनी से नहाई राम नगरी​ | SIR Voter List Controversy: SIR पर अभिजीत दिपके का बड़ा बयान, बोले- देशभर में काटे जा रहे वोट​ | UP Honor Killing: बॉयफ्रेंड से बात कर रही थी बहन, भाइयों ने देखा तो घोंट दिया गला; फंदे से लटकी मिली लाश​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

14 अक्टूबर से 4 नवंबर तक… 15 दिनों में कैसे खत्म किया पूरा परिवार? बेंगलुरु 7 मर्डर केस की पॉइंट टू पॉइंट डिटेल​

Bengaluru News: देश को झकझोर कर रख देने वाले बेंगलुरु के राजाजीनगर 7 मर्डर केस में जैसेजैसे तफ्तीश आगे बढ़ रही है, कातिल इंदुशेखर और उसकी नाबालिग बेटी द्वारा रची गई खौफनाक साजिश की परतें उधड़ती जा रही हैं. 14 अक्टूबर से शुरू हुआ कत्ल का यह सिलसिला 4 नवंबर को पुलिस की गिरफ्त तक […]

Bengaluru News: देश को झकझोर कर रख देने वाले बेंगलुरु के राजाजीनगर 7 मर्डर केस में जैसेजैसे तफ्तीश आगे बढ़ रही है, कातिल इंदुशेखर और उसकी नाबालिग बेटी द्वारा रची गई खौफनाक साजिश की परतें उधड़ती जा रही हैं. 14 अक्टूबर से शुरू हुआ कत्ल का यह सिलसिला 4 नवंबर को पुलिस की गिरफ्त तक जारी रहा. मांसाहारी खाना, शराब में नींद की गोलियां, चक्की के सिलबट्टे से सिर कुचलना और लाशों को अलगअलग घाटों पर फेंकना, जानिए उन 15 दिनों में सिलसिलेवार तरीके से क्याक्या हुआ.

  • 14 अक्टूबर: पत्नी सुनीता से विवाद के बाद इंदुशेखर ने कत्ल का प्लान बनाया. नींद की गोलियां, प्लास्टिक बैग और रस्सियां खरीदीं.
  • 16 अक्टूबर : रात को चिकनशराब में बेहोशी की दवा मिलाकर दी. सुनीता के बेसुध होने पर सिलबट्टे से सिर कुचलकर हत्या कर दी.
  • बेटी को साजिश में शामिल किया और शव को प्लास्टिक बैग में लपेटकर बेडरूम में बंद कर दिया.
  • 17 अक्टूबर: फोन बंद मिलने पर सास रूपवती ने दामाद को फोन किया. इंदुशेखर ने बहाना बनाकर घर बुला लिया.
  • 18 अक्टूबर: रूपवती घर पहुंची. नाबालिग नातिन ने खानाशराब परोसा. जब सास टीवी चलाकर खाना खा रही थी, इंदुशेखर ने पीछे से पत्थर से वार कर मार डाला.
  • 19 अक्टूबर : बापबेटी ने कार में सुनीता और रूपवती की लाशें लादीं और तमिलनाडु के सलेमधर्मपुरी घाट पर फेंक आए.
  • 23 अक्टूबर: साले शिवकुमार ने फोन किया. इंदुशेखर ने झूठ बोला कि सब ट्रिप पर गए हैं और उसे परिवार संग डिनर पर बुला लिया.
  • 24 अक्टूबर: शिवकुमार, पत्नी दिव्या और 7 साल के बेटे पुनीत के साथ आया. खाने में नींद की गोली दी. रात को हॉल में सो रहे शिवकुमार का सिर कुचल दिया. लाश किचन में रखी.
  • 25 अक्टूबर: सुबह वॉशरूम जाने पर दिव्या की हत्या की. चीख सुनकर भागे मासूम पुनीत का भी गला घोंट/सिर कुचलकर कत्ल कर दिया.
  • 27 अक्टूबर: कार की डिग्गी में लाशें लादकर निकला. शिवकुमार व दिव्या के शव मैसूर के चामुंडी हिल्स पर फेंके, जबकि पुनीत की लाश कार में ही रखी रही.
  • 31 अक्टूबर: दूसरे साले शंकर को झांसे में लेकर डिनर पर बुलाया.
  • 1 नवंबर: शंकर अपनी पत्नी नलिनी और 10 साल के बेटे यतिन के साथ आया. वही पैंतरा—शराब में नींद की गोली और सोते समय सिर पर पत्थर से वार कर दोनों का कत्ल.
  • 2 नवंबर : कार में नलिनी, शंकर और पहले के मृत बच्चे पुनीत की लाशें लादीं. 10 साल के मासूम यतिन को ‘कचरा फेंकने जा रहे हैं’ कहकर कार में साथ बैठाया. नलिनीशंकर के शव शिराडी घाट और पुनीत का शव नंदी हिल्स पर फेंका.

पुलिस केस, मोबाइल टावर डंप और आरोपी की गिरफ्तारी

  • 23 नवंबर: रिश्तेदारों का संपर्क न होने पर नलिनी की मां तुंगम्मा ने श्रीरामपुर थाने में 7 लोगों की गुमशुदगी दर्ज कराई.
  • 4 नवंबर : श्रीरामपुर पुलिस ने मोबाइल टावर डंप की जांच की. गायब 6 लोगों के मोबाइल का लोकेशन नेटवर्क इंदुशेखर के घर के पास मिला.
    पुलिस ने रेड मारकर इंदुशेखर और नाबालिग बेटी को दबोच लिया. 10 साल के यतिन को सुरक्षित रेस्क्यू किया.

2 और लोगों की थी हत्या की योजना

आरोपी ने 10 साल के मासूम यतिन को केवल इसलिए जिंदा रखा था ताकि परिजनों का फोन आने पर उसकी बात करवा कर गुमराह कर सके. उसे बाद में मारने की योजना थी. जांच में पता चला है कि वह 2 और रिश्तेदारों का कत्ल करने वाला था. किसी को शक न हो, इसके लिए इंदुशेखर मृतकों के मोबाइल से उनके परिचितों को ‘हम टूर पर बाहर आए हैं’ के व्हाट्सएप मैसेज भेजता रहा.

बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर का सख्त रुख

बेंगलुरु पुलिस ने मामले को फास्टट्रैक कोर्ट में ले जाने और सभी साक्ष्यों को एकत्रित करने के लिए विशेष जांच दल का गठन किया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY