तन्वी कोलते का ये लुक फेस्टिव ओकेजन या फैमिली फंक्शन के लिए रीक्रिएट किया जा सकता है. उन्होंने ऑरेंज कलर की गोल्डन बनारसी जरी वाली साड़ी कैरी की है, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं. मराठी नोजपिन, कलरफुल स्टोन और ड्रॉप बीड्स वाला नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग के साथ हाथों में हरी चूड़ियां उनके इस फेमिनिन लुक को कंप्लीट करती हैं. (All Image-tanvikolte06
)

तन्वी कोलते का ये लुक भी फेस्टिव परफेक्ट है. इसे समर सीजन में किसी ओकेजन पर रीक्रिएट किया जा सकता है, क्योंकि इस तरह की साड़ियां पहनने में काफी हल्की होती हैं. एक्ट्रेस ने पिंक और ग्रीन कलर की जयपुरी प्रिंट साड़ी वियर की है. पोल्की झुमके, माथे पर बिंदी, चूड़ियां, लाइट वेट नेकपीस के साथ उन्होंने अपना लुक ग्रेसफुली फिनिश किया है.
तन्वी कोलते ने वाइट वेस वाली प्रिंटेड कुर्ती कैरी की है, जिसके साथ वाइट कलर का प्लाजो और मैचिंग दुपट्टा पेयर किया है. दुपट्टे पर गोल्डन सितारों का काम किया गया है जो इसे रिचनेस देता है. सूट में पफी स्लीव्स दी गई हैं जो लुक को ओल्ड सिनेमा स्टाइल अपील देती हैं. हैवी ईयररिंग. माथे पर बिंदी और मिनिमम मेकअप के साथ उनकी नेचुरल ब्यूटी इनहैंस हुई है. वह सादगी में भी कमाल लगती हैं.
तन्वी कोलते वेस्टर्न में भी स्टनिंग लगती हैं और हर अटायर को ग्रेसफुली वियर करती हैं. उनका ये लुक हाई फैशन वाइब वाला है. ऑरेंज कलर की स्ट्रैपी बॉडी फिटेड ड्रेस में हाई स्लिट दी गई है. एक्ट्रेस ने गोल्डन ब्रेसलेट से लेकर नेकचेन और ईयररिंग तक स्टेटमेंट जूलरी कैरी की है. सनग्लास, नेचुरल मेकअप के साथ हेयर स्टाइल को सिंपल रखा है.
तन्वी कोलते का ये साड़ी लुक समर और मानसून दोनों ही सीजन के लिए बेस्ट है. उन्होंने वाइट वेस की प्रिंटेड साड़ी केरी की है, जिसमें पेस्टल कलर कॉम्बिनेशन है. एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को भी नथ के साथ मराठी टच दिया है, नेकलेस, ईयर कफ और बैंगल्स के साथ लुक को कंप्लीट किया है. लाइट वेव कर्ल हेयर और सटल मेकअप के साथ उनके इस साड़ी लुक में चार चांद लग गए हैं.
तन्वी कोलते के एथनिक लुक मिनिमम होने के साथ ही सादगी भरे होते हैं. इस सूट में भी वो सिंपल-सोबर लुक में गॉर्जियस लग रही हैं. एक्ट्रेस ने प्लेन स्ट्रैपी कुर्ती और ट्राउजर के साथ लाइट वेट फ्लोई दुपट्टा लिया है. लाइट सटल मेकअप, ईयररिंग, बिंदी और बैंगल्स के साथ लुक कंप्लीट हुआ है.





