स्किन पर लगातार खुजली की परेशानी कभी-कभी शर्मिंदगी का कारण भी बन जाती है. इसके पीछे कई वजह हैं जिसमें सबसे आम बैक्टीरियल इंफेक्शन है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक ड्राई स्किन, एक्जिमा, सोरायसिस, डायबिटीज, थायराइड, लिवर-किडनी से जुड़ी समस्याएं, ज्यादा पसीना आना और स्ट्रेस के कारण भी पीठ-पैर पर खुजली होने लगती है. घरों में लोग कॉम्ब लेकर पीठ पर खुजलवाने लगते हैं लेकिन अधिकतर इसके इलाज पर काम नहीं करते हैं.

वैसे कुछ देसी तरीकों को अपनाकर खुजली को काफी हद तक दूर किया जा सकता है. हां, अगर आपको किसी अंदरूनी समस्या के कारण खुजली है तो इसका डॉक्टरी इलाज ही करवाना चाहिए.
पीठ और पैरों पर होने वाली खुजली के लिए कुछ आयुर्वेदिक तरीके अपनाए जा सकते हैं. घर पर ही इस प्रॉब्लम को ठीक कैसे किया जा सकता है इसके लिए टीवी9 ने जयपुर की आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. किरण गुप्ता से खास बातचीत की. चलिए आपको बताते हैं आसान और कारगर घरेलू उपाय…
शरीर में खुजली होने के साइंटिफिक कारण
बॉडी के किसी भी हिस्से पर होने वाली पुकारा जाता है. ये एक कॉमन प्रॉब्लम है जिसमें स्किन पर जलन भी हो सकती है और कई मामलों में ये गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम का संकेत भी होती है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर ये किसी को 6 हफ्तों से ज्यादा परेशान करती है तो इसे क्रॉनिक प्रुरिटस कहा जाता है. बाहरी कारणों की बात करें तो इसमें स्किन में ड्राईनेस, एलर्जी, कीड़ों का काटना या फिर एक्जिमा की समस्याएं हो सकती हैं. जबकि अंदरूनी वजहों में लिवर-किडनी में प्रॉब्लम या थायराइड से जुड़ी दिक्कतें हो सकती है.
अगर किसी का लाइफस्टाइल सही नहीं है और लगातार तनाव या चिंता में रहते हैं तो मेंटल हेल्थ बिगड़ने की वजह से भी खुजली अक्सर परेशान करती है.
खुजली के लिए आयुर्वेदिक उपाय । Ayurvedic home remedies for Itching
जयपुर की आयुर्वेद एक्सपर्ट किरण गुप्ता बताती हैं कि शीशम के पत्तों का रस पीना चाहिए. जहां खुजली की दिक्कत है स्किन के उस हिस्से पर मुल्तानी या चिकनी मिट्टी का लेप लगाना चाहिए. आप चाहे तो इसमें हल्दी, कपूर और नीम की पत्तियां भी मिला सकते हैं. ये आयुर्वेदिक नुस्खा खुजली को दूर करेगा और एलर्जी न बढ़ने से भी रोकेगा. उन्होंने बताया कि अगर आप तला-भुना ज्यादा खाते हैं तो इससे बॉडी में एसिड बढ़ जाता है जिससे खुजली या एलर्जी का होना तय है.
गर्मी में स्किन की ये समस्या ज्यादा परेशान करती है इसलिए पानी का पूरा सेवन करें. डॉ. गुप्ता कहती हैं कि गर्मियों में बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए खीरा, तरबूज जैसी चीजें खाएं. आप चाहे तो गुलाब का शरबत की ठंडाई भी पी सकते हैं क्योंकि ये स्किन को एलर्जी से बचाने में मदद करता है. ये अंदर से ठंडक देता है.
नारियल और कपूर का नुस्खा- डॉ. गुप्ता कहती हैं कि रात में सोने से पहले पैरों और पीठ पर कपूर वाला नारियल का तेल जरूर लगाएं. ये चीजें किन में आसानी से मौजूद होती हैं और इन्हें लगाना भी आसान है. आप चाहे तो नारियल के तेल में एलोवेरा जेल को मिलाकर भी लगा सकते हैं. आयुर्वेद एक्सपर्ट कहती हैं कि खुजली की समस्या कई महीनों से बनी हुई है तो अपने लिवर और किडनी से जुड़ी जांच कराएं. इसके अलावा थायराइड से जुड़ी जांचें भी जरूरी है. क्योंकि मिट्टी का लेप हो या दूसरा आयुर्वेदिक नुस्खा, अगर अंदरूनी समस्या है तो नुस्खों का असर भी कम होता है.





