Entertainment

K-ड्रामा बहुत ही पॉपुलर हो रहे हैं… भारत में कोरियन सिनेमा की बढ़ती लोकप्रियता पर बोले PM मोदी

साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग तीन दिवसीय भारतीय दौरे पर हैं. वो पहली बार भारत आए हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. प्रधानमंत्री मोदी ने ली जे-म्युंग के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोरियन ड्रामा का जिक्र किया. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि दोनों देशों के बीच साल 2028 में एक फ्रेंडशिप फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाएगा.

K-ड्रामा बहुत ही पॉपुलर हो रहे हैं… भारत में कोरियन सिनेमा की बढ़ती लोकप्रियता पर बोले PM मोदी
K-ड्रामा बहुत ही पॉपुलर हो रहे हैं… भारत में कोरियन सिनेमा की बढ़ती लोकप्रियता पर बोले PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “आज भारत में K-पॉप, K-ड्रामा बहुत ही पॉपुलर हो रहे हैं. उसी तरह कोरिया में भी भारतीय सिनेमा और संस्कृति की पहचान बढ़ रही है. हमें बहुत खुशी है कि राष्ट्रपति ली खुद भारतीय सिनेमा के प्रशंसक हैं. इस सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करने के लिए हम 2028 में इंडिया-साउथ कोरिया फ़्रेंडशिप फ़ेस्टिवल का आयोजन करेंगे.”

नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे- पीएम मोदी

राष्ट्रपति ली जे-म्युंग के साथ मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ये भी कहा कि सांस्कृतिक और रचनात्मक उद्योगों में सहयोग के जरिए हम, फिल्म, एनिमेशन और गेमिंग के फील्ड में भी नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे.

ये बैंड भी भारत में खूब पॉपुलर

गौरतलब है कि K-ड्रामा और K-पॉप भारत में काफी पसंद किए जाते हैं. और सिर्फ भारत ही नहीं दूसरे देशों में कोरियन ड्रामा पसंद किए जाते हैं, लेकिन भारत में लोगों के बीच कोरियन ड्रामा को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. साउथ कोरिया का BTS बैंड भी भारत में काफी लोकप्रिय है. इस बैंड में 7 लड़के हैं और उनकी दुनिया दीवानी है. साल 2013 में इसकी शुरुआत हुई थी. इस बैंड का पहला गाना ‘नो मोर ड्रीम’ था.

ये भारतीय फिल्में साउथ कोरिया में पॉपुलर

ठीक उसी तरह साउथ कोरिया में भी भारतीय फिल्मों की पहचान बढ़ रही है. ‘3 इडियट्स’, ‘दंगल’, ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘बाहुबली’ जैसी इंडियन फिल्में वहां काफी देखी गई हैं. अब पीएम मोदी ने भारत में कोरियन ड्रामा और साउथ कोरिया में भारतीय सिनेमा की पॉपुलैरिटी का जिक्र किया, साथ ही फ्रेंडशिप फेस्टिवल का भी ऐलान कर दिया है. इससे दोनों देशों को और भी फायदा होगा.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply