मंगलवार, 22 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
घर में घुसकर प्रधान की हत्या, रिश्तेदार निकला कातिल; हैरान कर देगी वजह​ | फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में अब इतनी हुई 10 ग्राम गोल्ड की कीमत​ | यूपी में राज्यसभा की 10वीं सीट किसकी, सारी लड़ाई इसी की… फिर होगा खेला या निर्विरोध जीत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पसीना आने के बाद Perfume लगाना…Fragrance से जुड़ी आम गलतियां​

परफ्यूम सिर्फ एक खुशबू भर नहीं है, बल्कि ये कॉन्फिडेंट और अंदर से अच्छा महसूस कराता है. जहां कुछ लोग खास मौकों पर इसे लगाना पसंद करते हैं तो कुछ डेली रूटीन में अलगअलग तरह के परफ्यूम लगाने का शौक रखते हैं. ज्यादातर लोग इसे लगाने में कुछ कॉमन गलतियां करते हैं, जिससे ये लंबे […]

परफ्यूम सिर्फ एक खुशबू भर नहीं है, बल्कि ये कॉन्फिडेंट और अंदर से अच्छा महसूस कराता है. जहां कुछ लोग खास मौकों पर इसे लगाना पसंद करते हैं तो कुछ डेली रूटीन में अलगअलग तरह के परफ्यूम लगाने का शौक रखते हैं. ज्यादातर लोग इसे लगाने में कुछ कॉमन गलतियां करते हैं, जिससे ये लंबे समय तक नहीं टिकता है और फ्रेगरेंस गायब हो जाता है. आप भी अगर परफ्यूम लवर हैं तो आपको भी पता होना चाहिए कि वो कौन सी मिस्टेक हैं, जिन्हें अवॉइड करना चाहिए.

इत्र का इस्तेमाल खुशबू के लिए बेहद पुराने समय से होता आया है और आज ये स्प्रे वाली परफ्यूम की बोतलों में बदल चुका है. अभी भी लोग पारंपरिक इत्र का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग फ्रेगरेंस के लिए परफ्यूम ही लगाते हैं. इसे स्प्रे करने के दौरान कुछ बातें ध्यान में रखने की जरूरत होती है.

ड्राई स्किन पर परफ्यूम लगाना

बहुत सारे लोग सीधे ही त्वचा पर परफ्यूम स्प्रे कर लेते हैं, जिससे इसकी खुशबू जल्दी उड़ जाती है. जरूरी है कि आपकी त्वचा अच्छे से मॉइस्चराइज की गई हो. इसके लिए कोई मॉइस्चराइजर या फिर पेट्रोलियम जेली त्वचा पर लगाना चाहिए. इसके बाद परफ्यूम लगाएं.

कपड़ों पर ढेर सारा परफ्यूम लगाना

बहुत सारे लोग ये गलती करते हैं कि वो सिर्फ अपने कपड़ों पर ऊपर से ढेर सारा परफ्यूम लगाकर चले जाते हैं. इससे आपके कुछ कपड़े खराब भी हो सकते हैं. भले ही ये कुछ कपड़ों में ज्यादा देर तक रहे, लेकिन इस बात को ध्यान में रखना जरूरी होता है कि कपड़ों से कम से कम 6 से 8 इंच की दूरी रखकर ही परफ्यूम लगाना चाहिए. इसके अलावा इसे हल्के से स्किन पर स्प्रे करें. इससे जब ये त्वचा की गर्माहट के साथ मिलता है तो लंबे समय तक टिका रहता है.

बहुत ज्यादा पसीना आने पर परफ्यूम लगाना

परफ्यूम आपके शरीर को एक बढ़िया फ्रेगरेंस देता है और पसीने की बदबू को दबा देता है. हालांकि कई बार इसी वजह से देखा जाता है कि लोग बहुत ज्यादा पसीना आने पर परफ्यूम लगा लेते है. ये गलती नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इस दौरान परफ्यूम लगाने से पसीने की गंध भी उसमें मिल जाती है, जो बहुत अजीब ल ग सकती है.

गीली त्वचा पर परफ्यूम लगाना

कुछ लोग नहाने के बाद सीधे गीली त्वचा पर परफ्यूम लगा लेते हैं जो सही नहीं रहता है. जरूरी है कि नहाने के बाद आप अपने शरीर को अच्छी तरह पोंछ लें. बस त्वचा नम रहनी चाहिए. इसी दौरान परफ्यूम लगाना सबसे सही रहता है. वहीं इससे भी बढ़िया है कि आप नम त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगाएं और फिर परफ्यूम छिड़कें, क्योंकि हाइड्रेटेड स्किन पर खुशबू लंबे समय तक टिकी रहती है.

कलाइयों को आपस में रगड़ लेना

बहुत सारे लोगों को आपने देखा होगा कि वो कलाई पर परफ्यूम छिड़कने के बाद आपस में रगड़ लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. इससे परफ्यूम के मॉलीक्यूल टूटने लगते हैं और इस वजह से खुशबू देर तक नहीं टिकती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY