मंगलवार, 22 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
जादू-टोने के शक में प्रधान की हत्या, रिश्तेदार ने घर में घुसकर रेत दिया गला; 8 घंटे में पकड़ा गया आरोपी​ | दूध में डिटर्जेंट के मिलावट तो नहीं, FSSAI ने बताया कैसे सिंपल टेस्ट से करें पता​ | कार पर पार्टी का स्टीकर, निशाने पर बंद मकान… फतेहपुर में चोरी करने वाले गैंग के 7 सदस्य गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

घर में घुसकर प्रधान की हत्या, रिश्तेदार निकला कातिल; हैरान कर देगी वजह​

झारखंड के पाकुड़ जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक गांव के प्रधान की उसके घर में घुसकर किसी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. इस वारदात से ज्यादा हैरतंगेज इस वारदात की वजह है. पुलिस ने महज 8 घंटे में आरोपी को अरेस्ट करते हुए वारदात का […]

झारखंड के पाकुड़ जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक गांव के प्रधान की उसके घर में घुसकर किसी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. इस वारदात से ज्यादा हैरतंगेज इस वारदात की वजह है. पुलिस ने महज 8 घंटे में आरोपी को अरेस्ट करते हुए वारदात का खुलासा कर दिया है. आरोपी भी ग्राम प्रधान का रिश्तेदार ही है. उसे शक था ग्राम प्रधान के टोनाटोटका की वजह से उसके पिता की मौत हुई थी. फिलहाल पुलिस की जांच कर रही है.

मामला पाकुड़ के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में छोटा कुस्कुट्टा गांव का है. पुलिस के मुताबिक इस गांव के प्रधान छोटा बामना पहाड़िया की सोमवार की रात बेरहमी से गला रेत कर हत्या हुई थी. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और मामले की जांच शुरू की. इस दौरान पुलिस वारदात की कड़ियां जोड़ते हुए महज 8 घंटे के अंदर आरोपी को धर दबोचा है.

प्रधान का रिश्तेदार है आरोपी

पुलिस के मुताबिक इस वारदात को प्रधान छोटा बामना पहाड़िया के रिश्तेदार ने ही अंजाम दिया है. आरोपी की पहचान पाकुड़ जिले के ही अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में छोटा कुस्कुट्टा गांव निवासी धर्मा पहाड़िया के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगी और खून से सना कपड़ा बरामद किया है. इसी क्रम में पुलिस ने प्रधान के शव का पोस्टमार्टम कराया है. मामले का खुलासा पाकुड़ के एसपी अनुदीप सिंह ने किया.

सामने आई ये रंजिश

एसपी पाकुड़ के मुताबिक मामले की जांच के दौरान मिले तथ्यों की विवेचना और डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस को प्रधान के रिश्तेदार धर्मा पर शक हुआ. इसके बाद पुलिस ने ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी को महज आठ घंटे के अंदर पकड़ा गया है. पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि प्रधान झाड़फूंक का काम करता था. उसे शक था कि प्रधान के टोनाटोटका की वजह से उसके पिता की मौत हुई थी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY