बुधवार, 23 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
बजट 2027-28 की उल्टी गिनती शुरू! 12 अक्टूबर से शुरू होंगी महीने भर चलने वाली प्री-बजट बैठकें​ | Bijnor Rishwat Case: बिजनौर बिजली विभाग में अकाउंटेंट और एक आउटसोर्स कर्मचारी 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार​ | अमेरिका से भारतीय पासपोर्ट 7 दिन में रिन्यू, पुलिस वेरिफिकेशन पर उठा सवाल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Ration Card eKYC: राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक है या नहीं, मोबाइल में ऐसे करें चेक, जानें कैसे करें eKYC​

Ration Card eKYC: अगर आपके पास राशन कार्ड है तो यह जानना जरूरी है कि उसमें आपका आधार लिंक है या नहीं। सरकार राशन वितरण की व्यवस्था को सही रखने के लिए Ration Card eKYC पर जोर दे रही है। ईकेवाईसी से राशन कार्ड में दर्ज व्यक्ति की पहचान की जांच होती है। इससे यह […]

Ration Card eKYC: अगर आपके पास राशन कार्ड है तो यह जानना जरूरी है कि उसमें आपका आधार लिंक है या नहीं। सरकार राशन वितरण की व्यवस्था को सही रखने के लिए Ration Card eKYC पर जोर दे रही है। ईकेवाईसी से राशन कार्ड में दर्ज व्यक्ति की पहचान की जांच होती है। इससे यह भी पता चलता है कि राशन कार्ड सही लाभार्थी के नाम पर है।

अपने गांवशहर की राशन दुकान जाने की जरूरत नहीं

अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको हर बार अपने ही गांव या शहर की राशन दुकान पर जाने की जरूरत नहीं है। One Nation One Ration Card के तहत दूसरी जगह रहने वाले लोग भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

राशन दुकान पर ऐसे कराएं eKYC

Ration Card eKYC कराने के लिए आप नजदीकी सरकारी राशन दुकान पर जा सकते हैं। वहां राशन डीलर की ePoS मशीन में आपका रिकॉर्ड खोला जाएगा। इसके बाद आधार से आपकी पहचान मिलाने के लिए फिंगरप्रिंट लिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर आंखों की पहचान यानी Iris Scan से भी सत्यापन किया जा सकता है। बायोमेट्रिक जांच सफल होने के बाद आपकी ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और रिकॉर्ड में जानकारी अपडेट हो जाएगी। यह प्रक्रिया लाभार्थियों की पहचान की पुष्टि के लिए की जाती है।

राशन कार्ड में आधार लिंक नहीं है तो क्या करें

कई लोगों के राशन कार्ड में अभी आधार की जानकारी अपडेट नहीं हो सकती है। ऐसे में Ration Card eKYC के दौरान आधार की जानकारी जोड़ने की प्रक्रिया की जा सकती है। इसके बाद बायोमेट्रिक जांच पूरी की जाती है। अगर सत्यापन सफल रहता है तो आधार लिंक और ईकेवाईसी का काम एक साथ पूरा हो सकता है। इसलिए अगर आपको लगता है कि राशन कार्ड में आधार लिंक नहीं है, तो नजदीकी राशन दुकान पर जाकर अपना रिकॉर्ड जरूर चेक करा सकते हैं। ईकेवाईसी की प्रक्रिया को लेकर लाभार्थियों को अपने राज्य के खाद्य विभाग के नियम भी देख लेने चाहिए।

मेरा राशन ऐप से घर बैठे चेक करें स्टेटस

अपने और परिवार के सदस्यों के राशन कार्ड में आधार लिंक है या नहीं, यह देख सकते हैं।

हर महीने कितना गेहूं, चावल और दूसरी चीजें मिलनी हैं, इसकी जानकारी चेक कर सकते हैं।

पिछले महीनों में कितना राशन लिया है, उसका रिकॉर्ड भी देख सकते हैं।

अपने आसपास की राशन दुकानों का पता और जानकारी मोबाइल पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY