मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Diwali 2026:पटाखों को लेकर क्या हैं नियम?खरीदने और चलाने से पहले जान लें नियम​ | IAF New Chief: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे वायु सेना के नए प्रमुख, 31 अक्टूबर से संभालेंगे कमान​ | FASTag Rules: क्या एक FASTag दो गाड़ियों में कर सकते हैं इस्तेमाल? जानें नियम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पंजाब के तरनतारन में AAP सरपंच की दिनदहाड़े हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां​

पंजाब के तरनतारन में आम आदमी पार्टी के नेता अश्वनि कुमार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है. वारदात मंगलवार की दोपहर बाद तूत बस अड्डे की है. तूत गांव के सरपंच अश्वनि कुमार यहां किसी के इंतजार में खड़े थे. तभी अचानक उनके ऊपर अंधाधुंध फायरिंग हुई और उन्हें बचाव करने […]

पंजाब के तरनतारन में आम आदमी पार्टी के नेता अश्वनि कुमार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है. वारदात मंगलवार की दोपहर बाद तूत बस अड्डे की है. तूत गांव के सरपंच अश्वनि कुमार यहां किसी के इंतजार में खड़े थे. तभी अचानक उनके ऊपर अंधाधुंध फायरिंग हुई और उन्हें बचाव करने का भी मौका नहीं मिला. वारदात के बाद हमलावर बड़े आराम से मौके से फरार हो गए.

इस वारदात में उनका ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया है. आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी बांह में लगी गोलियां निकाली जा रही हैं. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अश्वनि कुमार का शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक अश्वनी कुमार अपनी दुकान से ड्राइवर के साथ मंडी भंगाला स्थित अपनी आढ़त की ओर जा रहे थे.

बाइक पर आए थे हमलावर

पुलिस के मुताबिक रास्ते में चौक के पास जब उनकी गाड़ी मुड़ रही थी, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और अंधाधुंध गोलियां चलाईं. इस वारदात में सरपंच अश्वनी कुमार को चार से पांच गोलियां लगीं, वहीं ड्राइवर को दो गोलियां लगी है. इस वारदात में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन फानन में इन्हें पट्टी के संधू अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान अश्वनि कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं ड्राइवर को इलाज के लिए भर्ती किया है.

ड्राइवर ने बताई वारदात की कहानी

सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने ड्राइवर का बयान दर्ज किया है. इसमें ड्राइवर ने बताया कि चौक में गाड़ी मोड़ते समय हमलावर अचानक सामने आ गए. जब तक वह कुछ समझ पाते, बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. दिनदिहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बन गया. फिलहाल पुलिस फोरेंसिक टीम की मदद से मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस के मुताबिक अभी तक वारदात के कारण सामने नहीं आए हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY