Indian Air Force New Chief: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायु सेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद उन्हें एयर चीफ मार्शल के पद पर चीफ ऑफ द एयर स्टाफ की जिम्मेदारी दी जाएगी। उनकी नियुक्ति 31 अक्टूबर 2026 की दोपहर से प्रभावी होगी और उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2028 तक रहेगा।
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित भारतीय वायु सेना के अनुभवी फाइटर पायलट हैं। उन्होंने 6 दिसंबर 1986 को IAF की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन प्राप्त किया था। अपने लंबे सैन्य करियर के दौरान उन्होंने 3,500 घंटे से अधिक की उड़ान का अनुभव हासिल किया है।
Air Marshal Ashutosh Dixit has been appointed as the new Chief of the Indian Air Force.
Widely known for pushing the indigenous LCA Tejas and other indigenous aircraft projects in the force, Air Marshal Dixit is expected to further promote the Aatmanirbharta initiative of the… https://t.co/CITeaK2sQ5 pic.twitter.com/Cj2t37g4op
— ANI October 6, 2026
स्वदेशी रक्षा तकनीक में अहम भूमिका
दीक्षित को स्वदेशी रक्षा और विमानन परियोजनाओं के समर्थन के लिए भी जाना जाता है। विशेष रूप से तेजस और अन्य भारतीय एयरक्राफ्ट प्रोग्राम से जुड़े उनके अनुभव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
ऐसे में वायु सेना में स्वदेशी तकनीक और सरकार की आत्मनिर्भरता की नीति को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका अहम रहने की उम्मीद है।
उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हो रही है जब भारतीय वायु सेना लड़ाकू विमानों के आधुनिकीकरण, स्वदेशी रक्षा प्लेटफॉर्म और भविष्य की हवाई युद्ध क्षमता को मजबूत करने पर जोर दे रही है।