रविवार, 29 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
चॉकलेट शेक जाएंगे भूल! प्रोटीन, गर्माहट से भरपूर बेसन सुड़का सर्दियों में जरूर बनाएं-रेसिपी​ | न तो OTP बताई ना ऑनलाइन खरीदारी की, फिर भी खाते से निकल गए 1.5 लाख; किडनी के ऑपरेशन के लिए जोड़ी थी रकम​ | IPS Alok Singh UPPSC Appointment: DG पीएसी आलोक सिंह ने लिया VRS, UP लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष बने​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

न तो OTP बताई ना ऑनलाइन खरीदारी की, फिर भी खाते से निकल गए 1.5 लाख; किडनी के ऑपरेशन के लिए जोड़ी थी रकम​

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक झकझोर देने वाली घटना हुई है. यहां एक मजदूर अपने किडनी के ऑपरेशन के लिए पाईपाई जोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये जमा किया था. अस्पताल से ऑपरेशन की डेट भी ले ली, लेकिन इससे पहले साइबर ठगों ने उसका एकाउंट ही साफ कर दिया है. पीड़ित मजदूर अब अपने […]

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक झकझोर देने वाली घटना हुई है. यहां एक मजदूर अपने किडनी के ऑपरेशन के लिए पाईपाई जोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये जमा किया था. अस्पताल से ऑपरेशन की डेट भी ले ली, लेकिन इससे पहले साइबर ठगों ने उसका एकाउंट ही साफ कर दिया है. पीड़ित मजदूर अब अपने इलाज और न्याय के लिए मारामारा फिर रहा है.

मामला बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र स्थित गांव जैतपुर का है. यहां रहने वाले पीड़ित मजदूर सचिन ने बताया कि उसने अपने किडनी के ऑपरेशन के लिए मेहनत मजदूरी कर पाई पाई जोड़ी थी. यह पैसे उसने बैंक खाते में डाल दिए थे, लेकिन 28 नवंबर की शाम चार बार में उसके खाते से एक लाख सैंतालीस हजार एक सौ अट्ठारह रुपए निकल गए. उसने बैंक और पुलिस में भी शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है.

चार बार में निकली पूरी रकम

पीड़ित के मुताबिक उसके जीवन भर की जमा पूंजी तो गई ही, अब इलाज के अभाव में उसकी जिंदगी पर भी संकट खड़ा हो गया है. पीड़ित के मुताबिक 28 नवंबर की शाम अचानक उसे एक के बाद बैंक से एक कुल मैसेज आए. इसमें पता चला कि उसके बैंक खाते से चार बार में कुल 1,47,118 रुपए निकल गए हैं. जबकि उसने न तो किसी को ओटीपी बताई और ना ही कोई ऑनलाइन खरीदारी की.

टूट गई इलाज की उम्मीद

किडनी रोग से पीड़ित सचिन के मुताबिक बड़ी मुश्किल से उसने इलाज के लिए रकम जुटाई थी. अब इस घटना के बाद इलाज की उम्मीद भी टूट गई है. पीड़ित के मुताबिक उसने ककोड़ थाने में तहरीर दी है. पुलिस से पैसे वापस कराने की मांग की है. हालांकि पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की बात कही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY